फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब की नई आईटी नीति जल्द: 55 हजार पेशेवरों को मिलेगी जाॅब, पांच फोकल पॉइंट्स रोल मॉडल के तौर पर होंगे विकसित

Thu, 14 Nov 2024 07:40 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पंजाब के उद्योग और वाणिज्य मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंद ने कहा कि पिछले कुछ समय में कई आईटी कंपनियों के प्रतिनिधियों और दलों ने उनसे मुलाकात कर पंजाब विशेष रूप से मोहाली में कंपनियां स्थापित करने में रुचि दिखाई है।
विज्ञापन
पंजाब विजन कार्यक्रम में पहुंचे सीएम भगवंत मान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब की नई आईटी (सूचना प्रौद्योगिकी) नीति को जल्द लागू किया जाएगा। यह जानकारी पंजाब के उद्योग और वाणिज्य मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंद ने पंजाब विजन-2047 के दौरान दी। 
विज्ञापन


साैंद ने कहा कि राज्य के उद्योगों की तरक्की के लिए पंजाब सरकार पूरी गंभीरता और प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि उद्योग-हितैषी नीतियों के चलते पंजाब का औद्योगिक क्षेत्र जल्द ही दोगुनी-चौगुनी तरक्की करेगा। 

उन्होंने पंजाब विजन-2047 के दौरान कहा कि पंजाब की नई आईटी नीति को जल्द लागू करने की योजना है, जिसके तहत मोहाली उत्तर भारत का नया आईटी हब बनकर उभरेगा। इस नीति के लागू होने के बाद करीब 55 हजार आईटी पेशेवरों को नौकरी के अवसर मिलेंगे।
विज्ञापन


सौंद ने कहा कि पिछले कुछ समय में कई आईटी कंपनियों के प्रतिनिधियों और दलों ने उनसे मुलाकात कर पंजाब विशेष रूप से मोहाली में कंपनियां स्थापित करने में रुचि दिखाई है। सौंद ने कहा कि पंजाब को राष्ट्रीय औद्योगिक नक्शे में अग्रणी बनाने के लिए पहले चरण में 5 शहरों के फोकल पॉइंट्स को रोल मॉडल के रूप में विकसित करने का प्रस्ताव है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें