दोनों टीमों ने शाम को अभ्यास सत्र में हिस्सा लिया। कोलकाता नाइट राइर्ड्स टीम के खिलाड़ी शाम 5 बजे स्टेडियम पहुंच गए,जिसमें टीम के कप्तान अजिंक्य रहाणे,विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक तथा रिंकू सिंह रमनदीप सिंह ने पहले मैदान के एक कोने पर फुटबॉल खेलकर अपने आप को वार्म अप किया।
आईपीएल में पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइर्ड्स की टीमों के बीच आज शाम को पीसीए मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम में 7.30 बजे से मैच खेला जाएगा। इस मुकाबले को लेकर दोनों टीमों ने सोमवार को स्टेडियम में शाम को अभ्यास सत्र में हिस्सा लेते हुए नेट्स और ग्राउंड पर जमकर पसीना बहाया।
विज्ञापन
इस दौरान टीमों के प्रतिनिधियों की ओर से प्रेस वार्ता का आयोजन भी किया गया। कोलकाता नाइट राइर्ड्स की ओर से पहुंचे रमनदीप सिंह बताया कि टास कौन जीतता है यह हमारे बस में नहीं होता, लेकिन मैच की स्थिति के अनुसार प्रदर्शन करना ही हमारे हाथ में रहता है। उन्होंने कहा कि बल्लेबाज मैच में जीत दिला सकता है, लेकिन एक गेंदबाजी अपनी टीम को चैंपियन बनाने का काम करता है। ऐसे में टीम में बेहतरीन गेंदबाजों का रहना जरूरी है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हमारी टीम में वर्ल्ड के बेहतरीन स्पिनर जोड़ी सुनील नरेन व वरुण चक्रवर्ती है जो किसी भी विकेट पर गेंदबाजी करने में सक्षम है और विपक्षी बल्लेबाजों को धराशायी का सकते है। इसके साथ ही उन्होंने होम ग्राउंड पर खेलने की एडवांटेज को लेकर पूछे गए एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि यह मेरा ग्राउंड भी है, यहां पर मैंने क्रिकेट खेली है।
पंजाब से खेलने वाले खिलाड़ी अब आईपीएल की विभिन्न टीमों से खेलते हुए शानदार प्रदर्शन कर रहे है, इस बारे में सवाल का जवाब देते हुए रमनदीप सिंह ने कहा कि पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन के तरफ से शुरू की गई शेरे पंजाब लीग से युवा खिलाड़ियों को काफी फायदा हो रहा है,जिसके कारण आज पंजाब के क्रिकेटर अलग-अलग टीमो के खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे है। लीग में खिलाड़ी पुरी प्रतिस्पर्धा के साथ मैदान पर उतकर अपना 100 फीसदी प्रदर्शन करते है।
मैच पकड़े होते तो मैच जीत जाते
पंजाब किंग्स की ओर से की गई प्रेस वार्ता में टीम के हैड गेंदबाजी कोच जेम्स होप्स पहुंचे। जिन्होंने बताया कि पिछले मैचों के दौरान क्षेत्ररक्षण के दौरान टीम के खिलाड़ियों की ओर से कैच छोड़े गए है, यहीं छोड़े गए कैच टीम को भारी पड़ गए। वहीं टीम अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल जैसे अनुभवी गेंदबाज है, केकेआर के खिलाफ उन्होंने बेहतर गेंदबाजी की है। वहीं टीम के अनुभवी विदेशी खिलाड़ी लॉकी फर्ग्यूसन चोटिल हो गए उनके खेलने पर फैसला अंतिम समय में लिया जाएगा। पंजाब किंग्स को घरेलू मैदान में खेलने का यकीनन फायदा मिलेगा। हमने इस सीजन की शुरूआत से पहले काफी अभ्यास इस मैदान पर किया है जिसका फायदा टीम को मिलेगा। दोनों टीमों ने किया
अभ्यास सत्र में बहाया पसीना
दोनों टीमों ने शाम को अभ्यास सत्र में हिस्सा लिया। कोलकाता नाइट राइर्ड्स टीम के खिलाड़ी शाम 5 बजे स्टेडियम पहुंच गए,जिसमें टीम के कप्तान अजिंक्य रहाणे,विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक तथा रिंकू सिंह रमनदीप सिंह ने पहले मैदान के एक कोने पर फुटबॉल खेलकर अपने आप को वार्म अप किया। इसके बाद रनिंग की इसके बाद में नेट्स पर गेंदबाजी और बल्लेबाजी में हाथ अजमाए। इस दौरान आंद्रे रसेल ने कई बार बल्लेबाजी करते हुए गेंद को स्टेडियम के दर्शक स्टैंड पर पहुंचाया। वहीं इसके बाद पंजाब किंग्स की टीम कप्तान श्रेयस अय्यर की अगुवाई में स्टेडियम में अभ्यास सत्र में पहुंची। जहां पर टीम के अन्य सदस्यों प्रभसिमरन सिंह,अर्शदीप सिंह,शशांक सिंह,प्रियांश आर्य,मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल,मार्कस स्टोइनिस ने गेंदबाजी और बल्लेबाजी में हाथ अजमाए।