फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: अंतरराष्ट्रीय पहलवान सुपर खालसा आम आदमी पार्टी में शामिल, CM के ओएसडी ने किया स्वागत

Fri, 01 May 2026 03:12 PM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

इंदरप्रीत सिंह प्रो-रेसलिंग के हैवीवेट चैंपियन हैं और पंजाब स्टेट पावरलिफ्टिंग में चार गोल्ड मेडल जीत चुके हैं। उनका यह स्पोर्ट्समैनशिप और डिसिप्लिन अब राजनीति के जरिए समाज सेवा में दिखेगा।
विज्ञापन
इंदरप्रीत सिंह आप में शामिल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतरराष्ट्रीय पहलवान और 'इंडियाज स्ट्रॉन्गेस्ट मैन' टाइटल जीतने वाले इंदरप्रीत सिंह (सुपर खालसा) शुक्रवार को आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। मुख्यमंत्री के ओएसडी राजबीर सिंह घुम्मण ने इंदरप्रीत सिंह को आप में शामिल करवाया और पार्टी में उनका स्वागत किया।
विज्ञापन



यूओएसडी घुम्मण ने कहा कि इंदरप्रीत जैसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी के आने से पार्टी जमीनी स्तर पर और मजबूत होगी। इंदरप्रीत सिंह के साथ मशहूर कबड्डी खिलाड़ी पाला जलालपुरिया, रुस्तम-ए-हिंद जस्सा पट्टी और रुस्तम-ए-हिंद प्रीतपाल फगवाड़ा भी पार्टी में शामिल हो गए हैं। 

उन्होंने बताया कि इंदरप्रीत सिंह प्रो-रेसलिंग के हैवीवेट चैंपियन हैं और पंजाब स्टेट पावरलिफ्टिंग में चार गोल्ड मेडल जीत चुके हैं। उनका यह स्पोर्ट्समैनशिप और डिसिप्लिन अब राजनीति के जरिए समाज सेवा में दिखेगा।
विज्ञापन


पार्टी लीडरशिप ने भरोसा जताया कि खेल द्वारा देश और दुनिया में पंजाब का नाम रोशन करने वाले ये युवा 'रंगला पंजाब' बनाने के मिशन में अहम रोल निभाएंगे। उनके अनुभव और लोकप्रियता से पंजाब की अगली पीढ़ी को सही गाइडेंस मिलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें