फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: इंस्पेक्टर बलजीत सिंह को राष्ट्रपति मेडल, 11 को सराहनीय सेवा पदक; एसपी (डी) खन्ना को मुख्यमंत्री पदक

Fri, 14 Aug 2026 12:12 PM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पंजाब के एक पुलिस अधिकारी को राष्ट्रपति पदक, जबकि 11 अधिकारियों को सराहनीय सेवा पदक प्रदान किया जाएगा। केंद्रीय स्तर पर पुलिस, अग्निशमन और अन्य सेवाओं के लिए उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवाओं को सम्मानित किया जाता है।
विज्ञापन
एसपी (डी) खन्ना पवनजीत - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पंजाब पुलिस के अधिकारियों को पुलिस सेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा। पंजाब के एक पुलिस अधिकारी को राष्ट्रपति पदक, जबकि 11 अधिकारियों को सराहनीय सेवा पदक प्रदान किया जाएगा। केंद्रीय स्तर पर पुलिस, अग्निशमन और अन्य सेवाओं के लिए उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवाओं को सम्मानित किया जाता है।
विज्ञापन


पंजाब से इंस्पेक्टर बलजीत सिंह को राष्ट्रपति पदक के लिए चुना गया है। वहीं सराहनीय सेवा पदक पाने वाले अधिकारियों में इंस्पेक्टर जनरल बाबू लाल मीणा, इंस्पेक्टर जनरल एस. भूपथि , डीएसपी सुभाष चंद, डीएसपी जसवीर सिंह, डीएसपी करनैल सिंह, डीएसपी संजीव कुमार, एसीपी गगनदीप सिंह, एएसआई निर्मल सिंह, इंस्पेक्टर निर्मल सिंह, इंस्पेक्टर रशपाल सिंह और एसपी नवरीत सिंह विर्क शामिल हैं।
विज्ञापन

एसपी (डी) खन्ना पवनजीत को मिलेगा मुख्यमंत्री पदक
पंजाब सरकार की ओर से स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर एसपी (डी) खन्ना पवनजीत को उनकी उत्कृष्ट पुलिस सेवा, ड्यूटी के प्रति समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा और बेहतरीन कार्यप्रदर्शन के लिए प्रतिष्ठित मुख्यमंत्री पदक से सम्मानित करने का ऐलान किया गया है।
 
इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर वरिष्ठ पुलिस कप्तान खन्ना डॉ. दर्पण आहलूवालिया ने पवनजीत को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उनकी मेहनत, कर्तव्य के प्रति प्रतिबद्धता और पुलिस सेवा के प्रति समर्पित भावना का प्रत्यक्ष प्रमाण है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें