फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों पर पंजाब सरकार मेहरबान: गन्ने के पेराई सीजन के लिए 679.37 करोड़ रुपये जारी, 18771 किसानों को फायदा

Thu, 11 Sep 2025 03:59 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

किसानों पर आम आदमी पार्टी (आप) सरकार मेहरबान हुई है। सरकार ने गन्ने के पेराई सीजन के लिए 679.37 करोड़ रुपये जारी किए हैं। इससे 18771 किसानों को फायदा होगा।
विज्ञापन
वित्तमंत्री हरपाल चीमा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब की आम आमदी पार्टी (आप) प्रदेश के गन्ना किसानों पर मेहरबान हुई है। सरकार ने वर्ष 2024-25 के पेराई सीजन के लिए गन्ने की अदायगी के लिए 679.37 करोड़ रुपये जारी किए हैं। साथ ही देश भर में सबसे अधिक 401 रुपये प्रति क्विंटल गन्ने की खरीद दर की खरीद की पेशकश की है। यह घोषणा पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने की है।

विज्ञापन


चीमा ने कहा कि सूबे की 9 सहकारी गन्ना मिलों को सीजन के दौरान कुल 194.66 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई की है। सप्लाई करने वाले राज्य भर के 18,771 किसानों को इस अदायगी का लाभ पहुंचा है। उन्होंने कहा कि 401 रुपये प्रति क्विंटल की अदायगी दर के हिसाब से किसानों का कुल बकाया 779.86 करोड़ रुपये था और बाकी बचते 100.49 करोड़ रुपये की अदायगी भी इस संबंधी केंद्रीय सहायता प्राप्त होने पर जल्दी ही कर दी जाएगी।

वित्त मंत्री ने बताया कि अब तक 87 प्रतिशत से अधिक का भुगतान किया जा चुका है। 9 सहकारी खंड मिलों में से अजनाला के लिए 10 मार्च तक, बटाला के लिए 18 मार्च, भोगपुर के लिए 27 मार्च, बुढेवाल के लिए 13 मार्च, फाजिल्का के लिए 1 मार्च, गुरदासपुर के लिए 25 मार्च, मोरिंडा के लिए 30 मार्च, नवांशहर के लिए 31 मार्च और नकोदर के लिए 22 फरवरी तक गन्ने की खरीद के बकाए क्लियर कर दिए गए हैं।
विज्ञापन


चीमा ने कहा कि पंजाब सरकार किसानों को उनकी उपज का समय पर भुगतान सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। गन्ना उत्पादकों की वित्तीय स्थिरता को प्राथमिकता देते हुए आम आदमी पार्टी (आप) की अगुवाई वाली पंजाब सरकार ने देश के अन्न भंडार में योगदान करने वालों के मान-सम्मान को बहाल रखने और एक लचीले कृषि अर्थव्यवस्था को प्रोत्साहित करने की  नीति पर काम कर रही है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Punjab: आठ महिलाएं और छह पुरुष... इस हाल में मिले, पुलिस ने दो होटलों में की रेड तो मच गई अफरा-तफरी 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें