फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पंजाब पानी में डूबा, सीएम मान गम में': विपक्ष के नेता बाजवा बोले-75 साल में सबसे निकम्मी सरकार और मुख्यमंत्री

Mon, 25 Aug 2025 06:23 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पंजाब पानी में डूबा है और मुख्यंत्री भगवंत मान गम में डूबे हुए हैं। यह कहना है पंजाब कांग्रेस के सीनियर लीडर व विधानसभा विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा का। 
विज्ञापन
partap bajwa - फोटो : X @Partap_Sbajwa
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के हालातों पर विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार पर कई आरोप लगाए हैं। पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि हम (कांग्रेस) पहले से ही मजबूत हैं और आगे और भी मजबूत होंगे। 2027 के विधानसभा चुनाव में पंजाब के लोगों ने बदलाव का मन बना लिया है। पंजाब में जो नया दल (आप) आया है, उसे लोगों ने देख लिया है कि यह पिछले 75 वर्षों की सबसे निकम्मी सरकार और मुख्यमंत्री भगवंत मान हैं। बाजवा ने आरोप लगाया कि पंजाब में दिल्ली वालों ने कब्जा कर रखा है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश में इन दिनों जो हालात बने हुए हैं वह सरकार की नाकामी है। भगवंत मान गम में और पंजाब पानी में डूबा हुआ है। आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के निजी सहायक रहे वैभव कुमार सुपर सीएम बने हुए हैं। पंजाब में आधे सरकारी विभाग मनीष सिसोदिया चला रहे हैं और आधे विभाग सत्येंद्र जैन चला रहे हैं। बाजवा ने कहा कि पंजाब में गैर पंजाबी राज कर रहे हैं। गवर्नर राज सुना था, लेकिन पंजाब में तो अब सारा काम ही दिल्ली वालों के हाथ में है। 



गंभीर आपराधिक आरोपों में गिरफ्तार और लगातार 30 दिन तक हिरासत में रहने पर प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्रियों व मंत्रियों को पद से हटाने के प्रावधान वाला विधेयक पर प्रताप बाजवा ने कहा कि राजनीतिक दलों के नेताओं को लोग चुनते हैं। अगर केंद्र सरकार ने ही फैसला करने है तो लोगों ने सीएम व विधायक क्यों चुने हैं। यह लोकतंत्र का तौर तरीका नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें