सभी जिलों में प्रदूषण के स्तर में सुधार
जिला वर्ष 2017-18 2024-25 सुधार का प्रतिशत
जालंधर 178 99 44.4
अमृतसर 189 112 40.7
खन्ना 142 101 28.9
डेरा बाबा नानक 79 58 26.6
लुधियाना 168 129 23.2
मंडी गोबिंदगढ़ 148 124 16.2
पटियाला 106 91 14.2
डेराबस्सी 88 98 -11.4
प्रदेश को 9 शहरों को गैर-प्राप्ति शहरों की सूची में किया था शामिल
इससे पहले केंद्र ने प्रदेश के 9 शहरों को गैर प्राप्ति शहरों की सूची में शामिल किया था। गैर-प्राप्ति उन शहरों को घोषित किया जाता है, जो 5 साल की अवधि में लगातार वायु गुणवत्ता स्तर पीएम-10 के लिए राष्ट्रीय परिवेशी वायु गुणवत्ता मानक को पूरा नहीं करते हैं। इन शहरों में डेराबस्सी, गोबिंदगढ़, जालंधर, खन्ना, लुधियाना, नया नंगल, पठानकोट, पटियाला और अमृतसर को शामिल किया गया था। पीएम10 वायु प्रदूषण का एक स्तर है, जो सभी के स्वास्थ्य को बहुत नुकसान पहुंचाता है। जब प्रदूषण कणों का स्तर वायु में बढ़ जाता है तो सांस लेने में दिक्कत, आंखों में जलन आदि होने लगती है।