फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब सरकार की नई शुरुआत: तीन दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर प्रदेश में लगेगा मेगा प्लेसमेंट कैंप

Fri, 29 Nov 2024 12:25 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

तीन दिसंबर को फरीदकोट में सरकारी अस्पताल में दिव्यांग लोगों के स्वास्थ्य की जांच के लिए विशेष कैंप लगाकर न केवल उन्हें बेहतर चिकित्सा की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी बल्कि दिव्यांग लोगों के सरकार स्तर पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं
विज्ञापन
सीएम भगवंत मान - फोटो : X @BhagwantMann
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब सरकार की ओर से एक नई पहल की जा रही है। इस नई पहल के तहत सरकार की ओर से 3 दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर दिव्यांग लोगों के लिए प्रदेश में मेगा प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी कैबिनेट मंत्री डॉ बलजीत कौर ने दी। 
विज्ञापन


मीडिया से बातचीत में कैबिनेट मंत्री बलजीत कौर ने बताया कि मेगा प्लेसमेंट कैंप में ज्यादा से ज्यादा दिव्यांग लोगों को आमंत्रित करने के लिए सरकार ने उनसे जुड़ी तमाम संगठन से भी संपर्क किया है।

मंत्री ने बताया कि 3 दिसंबर को ही फरीदकोट में सरकारी अस्पताल में दिव्यांग लोगों के स्वास्थ्य की जांच के लिए विशेष कैंप लगाकर न केवल उन्हें बेहतर चिकित्सा की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी बल्कि दिव्यांग लोगों के सरकार स्तर पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं, लाभ उपलब्ध कराने के लिए उनके कार्ड भी बनाए जाएंगे। 
विज्ञापन


डॉक्टर बलजीत कौर ने बताया कि इसी कड़ी में सरकार एक अन्य अहम कदम भी उठाने जा रही है इसके तहत सरकार प्रदेश के दिव्यांग लोगों को सेल्फ हेल्प ग्रुप के तहत उन्हें अपना नया रोजगार खोलना या छोटे कारोबार स्थापित करने के लिए सरकार अपने स्तर पर ऋण भी उपलब्ध कराएगी जिससे कि दिव्यांग लोग अपना भी काम काज शुरू कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें