फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में चीनी डोर पर प्रतिबंध: बेचते पाए जाने पर 10 हजार से 15 लाख तक जुर्माना; पकड़वाने पर मिलेगा इनाम

Mon, 06 Jan 2025 09:24 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

अमर उजाला ने चीनी डोर के खिलाफ लगातार अभियान चलाया है। अभियान में लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ इससे जुड़ी कमियों को भी सरकार के ध्यान में लाया गया। सरकार समय-समय पर इस पर सख्त कदम उठा रही है।
विज्ञापन
चीनी डोर पर प्रतिबंध - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में चीनी डोर बेचने पर अब सरकार ने और सख्ती कर दी है। इसे बेचने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने आदेश जारी कर इसमें सजा का भी प्रावधान किया है।
विज्ञापन


आदेश के अनुसार पर्यावरण अधिनियम, 1986 की धारा 5 के तहत पंजाब में नायलॉन, प्लास्टिक, चीनी डोर, मांझा और किसी भी अन्य सिंथेटिक सामग्री से बनी पतंग उड़ाने वाली डोर व सिंथेटिक डोर के निर्माण, बिक्री, भंडारण, खरीद, आपूर्ति, आयात और उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। कांच या नुकीले पदार्थ वाली डोर पर सख्ती की गई है। 

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने कहा है कि यदि कोई भी व्यक्ति पर्यावरण (संरक्षण) अधिनियम, 1986 के प्रावधानों या इसके तहत बनाए गए नियमों के तहत जारी निर्देशों का उल्लंघन करता है तो उस पर 10 हजार रुपये से लेकर 15 लाख रुपये तक जुर्माना लगाया जा सकता है। विभाग ने प्रदेशवासियों से भी अपील की है कि पतंगबाजी के लिए प्रतिबंधित चीनी डोर, नायलॉन, सिंथेटिक धागे का इस्तेमाल न करके सरकार के इस नेक काम में सहयोग करें। विभाग ने यह भी कहा है कि यदि कोई व्यक्ति चाइना डोर पकड़ता है तो उसे पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

चाइना डोर की चपेट में आया नौजवान, नाक पर लगे पांच टांके

जगराओं में एक नौजवान चाइना डोर की चपेट में आ गया। डोर से उनकी नाक कट गई जिसपर पांच टांके लगे हैं। पीड़ित विकास गुप्ता ने कहा कि उनकी आंख पर भी चोट आई है, जिसे चेक करवाने के लिए उन्हें पटियाला अस्पताल जाना पड़ेगा। विकास ने बताया कि रविवार दोपहर को वे झांसी रानी चौक से रेलवे ओवर ब्रिज पर चढ़े, इसी दौरान एक कटी पतंग आई और उसमें लगी डोरी से उनकी आंख और नाक पर चोट आई। कुछ ही देर में उनका चेहरा लहूलुहान हो गया। नाक पर काफी गहरा कट है और आंख से लगातार पानी निकल रहा है। नाक के ऊपर पांच टांके लगे हैं, लेकिन आंख दिखाने वे पटियाला जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें