रंगला पंजाब फंड से मुआवजे राशि के चेकों का वितरण आज से शुरू होगा। इसके लिए अमृतसर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान जिन लोगों की फसल, घर, पशुओं का नुकसान हुआ है उन्हें चेक दिए जाएंगे।
कुछ दिन पहले आई बाढ़ ने पंजाब में काफी त्रासदी मचाई है। माझा क्षेत्र में सबसे अधिक नुकसान हुआ है। अब पंजाब सरकार ने पुनर्वास कार्यक्रम शुरू किया है।
विज्ञापन
रंगला पंजाब फंड से मुआवजे राशि के चेकों का वितरण आज से किया गया। इसके लिए अमृतसर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सीएम भगवंत मान ने कहा कि पंजाब के किसानों को सबसे कम समय में सबसे अधिक मुआवजा मिला है।
बाढ़ के कारण लगभग 60 लोगों की जान भी चली गई और अजनाला में पीड़ित परिवारों को मुआवजा राशि के चेक बांटे गए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि गंभीर संकट की घड़ी में भी कुछ राजनीतिक पार्टियां बिना किसी शर्म के राज्य सरकार को दोषी ठहराने पर तुली हैं जबकि मैक्सिको और दुनिया के अन्य हिस्से वैश्विक तापमान के कारण सबसे भयानक बाढ़ों का सामना कर रहे हैं। सभी विपक्षी दल केवल अपने निजी राजनीतिक हितों के लिए उन्हें निशाना बना रहे हैं।
विज्ञापन
सांसदों ने भी नए फंड में अपने सांसद निधि कोष से 20 लाख से अधिक का योगदान दिया है और कुछ नेताओं ने अपने निजी हितों के कारण इस फंड का विरोध भी किया है। ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के प्रवासी भारतीयों से बाढ़ प्रभावित जिलों के लिए उनके सहयोग की अपील की। मुख्यमंत्री ने कहा कि एनआरआई टाउनहॉल एक ऑनलाइन वार्तालाप सत्र है, जो ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में रहने वाले प्रवासी पंजाबियों को मिशन चढ़दीकला से जोड़ने के लिए डिजाइन किया गया है।
मुख्यमंत्री ने अफसोस जताया कि 2,300 से अधिक गांव इन बाढ़ों की चपेट में आए हैं। 20 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और पांच लाख एकड़ फसली क्षेत्र नष्ट हो गया। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार कुल नुकसान लगभग 13,800 करोड़ रुपये है। हालांकि वास्तविक आंकड़ा इससे भी अधिक हो सकता है। मान ने कहा कि मिशन के तहत एकत्र किया गया एक-एक पैसा बाढ़ पीड़ितों की भलाई और पुनर्वास के लिए खर्च किया जाएगा।