फेडरेशन के प्रधान डॉ. जगजीत बाजवा ने कहा कि वह पूरा महीना अपना प्रदर्शन जारी रखेंगे। अगर बावजूद इसके सरकार ने उनकी मांगें पूरी नहीं की तो वे ओपीडी बंद करके सड़कों पर उतरकर भी प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि पिछले 19 वर्षों से डॉक्टरों ने पंजाब के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं के प्रावधान को सुनिश्चित करने के लिए चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में अथक परिश्रम किया है।
पंजाब के ग्रामीण क्षेत्रों में तैनात डॉक्टरों ने भी पदोन्न्ति व वेतन बढ़ोत्तरी की मांग को लेकर फेडरेशन ऑफ एसोसिएशन ऑफ रुरल मेडिकल ऑफिसर ऑफ पंजाब की अगुवाई में अपना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। डॉक्टरों ने शनिवार से ब्लैक मंथ ऑफ पंजाब रूरल हेल्थकेयर के तौर पर मनाने का फैसला लिया है। इस दौरान उन्होंने काले बैज लगाकार सभी डिस्पेंसरियों पर काम किया।
विज्ञापन
फेडरेशन के प्रधान डॉ. जगजीत बाजवा ने कहा कि वह पूरा महीना अपना प्रदर्शन जारी रखेंगे। अगर बावजूद इसके सरकार ने उनकी मांगें पूरी नहीं की तो वे ओपीडी बंद करके सड़कों पर उतरकर भी प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि पिछले 19 वर्षों से डॉक्टरों ने पंजाब के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं के प्रावधान को सुनिश्चित करने के लिए चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में अथक परिश्रम किया है। ग्रामीण पंजाब के लिए उनकी विशेष सेवा मान्यता और समानता की हकदार है। कई सालों से सभी डॉक्टर एक ही पोस्ट पर काम कर रहे हैं और साथ ही उन्हें प्रमोट तक नहीं किया जा रहा है।