मोहाली एयरपोर्ट पहुंचे सचिन पायलट
- फोटो : ANI
पंजाब कांग्रेस की जवानी संभाल साइकिल यात्रा आज चमकाैर साहिब से शुरू हो गई है। इसमें प्रभारी सचिन पायलट भी पहुंचे। पायलट ने कहा कि कांग्रेस ने पंजाब के लोगों के एक बेहतर भविष्य के लिए संकल्प लिया है। राहुल गांधी ने संगरूर में ऐलान किया था कि इस प्रदेश में ड्रग्स, गैंगस्टर, हत्या और कानून-व्यवस्था को लेकर जनता हिसाब मांग रही है। उसी को जारी रखते हुए हम यात्रा निकाल रहे हैं। आज हम साइकिल यात्रा की शुरूआत कर रहे हैं। यात्राएं, पदयात्राएं, जन संपर्क और संवाद लगातार करते रहेंगे। ये हमारे अभियान का हिस्सा है।