फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन 2027: संगठन की मजबूती में जुटी पंजाब कांग्रेस, 117 हलका कोऑर्डिनेटर और 58 संगठन ऑब्जर्वर नियुक्त

Fri, 18 Jul 2025 08:46 AM IST
निवेदिता वर्मा मोहित धुपड़, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

सूबे में आगामी विधानसभा चुनाव के चलते मिशन-2027 के तहत कांग्रेस नेता राहुल गांधी के निर्देशों पर संगठन सृजन अभियान के तहत यह एक्सरसाइज की जा रही है। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन करने वाली कांग्रेस की सियासी जमीन तेजी से खिसकी।
विज्ञापन
कांग्रेस - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में कांग्रेस ने कमजोर पड़ी अपनी सियासी पकड़ को फिर से मजबूत बनाने के लिए मशक्कत शुरू कर दी है। इसके लिए भाजपा और आप की तरह कांग्रेस भी अब बूथ स्तर पर संगठनात्मक ढांचे को पुख्ता करेगी। इसी कड़ी में कई तरह की कमेटियों का गठन किया जा रहा है। 

विज्ञापन


सूबे में आगामी विधानसभा चुनाव के चलते मिशन-2027 के तहत कांग्रेस नेता राहुल गांधी के निर्देशों पर संगठन सृजन अभियान के तहत यह एक्सरसाइज की जा रही है। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन करने वाली कांग्रेस की सियासी जमीन तेजी से खिसकी। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं में दरार और कमजोर संगठन इसकी बड़ी वजह माना गया। नतीजतन वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में 77 सीटों पर जीतने वाली कांग्रेस वर्ष 2022 में 18 सीटों पर ही सिमट गई। पंजाब में पार्टी की यह स्थिति कांग्रेस हाईकमान के लिए बड़ी चिंता का विषय थी।

यह भी पढ़ें: मौत के मुंह से लौटा बलविंदर: डंकी रूट से अमेरिका... अमेजन के जंगलों में भटका, घास खाकर जिंदा रहा, सुनाई आपबीती
विज्ञापन


हाल ही गिद्दड़बाहा, डेराबाबा नानक, चब्बेवाल और लुधियाना पश्चिमी सीटों पर उपचुनाव में भी कांग्रेस की हार ने इस चिंता को और बढ़ा दिया। इसी के मद्देनजर मिशन-2027 से पहले अपनी खोई हुई सियासी जमीन को वापस पाने के लिए पंजाब कांग्रेस अब संगठनात्मक तंत्र की सुदृढ़ता में जुट चुकी है।

जमीनी स्तर पर  लोगों से जुड़ाव बढ़ाएगी पार्टी

कांग्रेस हाईकमान इस बात को भांप चुका है कि पंजाब में दोबारा वापसी के लिए जमीनी स्तर पर जाकर लोगों  से जुड़ना होगा। इसलिए बूथ कमेटियां गठित करने के बाद अब इनकी मजबूतियों पर जोर दिया जा रहा है। हर 20 बूथों पर एक मंडल कमेटी बनाई जाएगी, जिनकी संख्या सूबे में कुल 1208 होंगी। 29 जिलाध्यक्ष (कुछ जिलों में शहरी व ग्रामीण) और 280 ब्लॉक अध्यक्ष पहले से ही नियुक्त हैं। इसी तरह ग्रामीण क्षेत्रों में गांव और शहरी क्षेत्रों में वार्ड कमेटियों का गठन किया जा रहा है। उधर 117 विधानसभा हलकों के लिए ब्लॉक कोऑर्डिनेटर भी गठित किए गए हैं। इसी तरह हर दो हलकों पर एक और कुल 58 संगठन ऑब्जर्वरों की नियुक्ति कर दी गई है। ये ऑब्जर्वर और कोऑर्डिनेटर सभी कमेटियों के पदाधिकारियों की गतिविधियों व सक्रियता पर नजर रखेंगे और एक माह के भीतर अपनी रिपोर्ट पंजाब कांग्रेस कमेटी को देंगे।

विज्ञापन


पंजाब में कांग्रेस के संगठन को और मजबूत बनाने की दिशा में तेजी से काम किया जा रहा है। एक माह के भीतर यह कवायद पूरी हो जाएगी। तमाम कमेटियों के सदस्य लोगों को कांग्रेस की विचारधारा से जोड़ने का काम करेंगे। 117 हलका कोऑर्डिनेटर और 58 संगठन ऑब्जर्वरों की भी नियुक्ति हो गई है। इनकी रिपोर्ट के बाद  ऑर्गेनाइजेशन मैकेनिज्म की सक्रियता और बढ़ाई जाएगी।
 -कैप्टन संदीप सिंह, संगठन महासचिव, पंजाब कांग्रेस कमेटी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें