पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा कि हम अपने कर्मचारियों की भलाई और उनके सुरक्षित भविष्य के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं... आप सभी को दीवाली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
पंजाब सरकार ने कंप्यूटर शिक्षकों के महंगाई भत्ते में 40 फीसदी की ऐतिहासिक बढ़ोतरी की है। अब यह 181 फीसदी से बढ़कर 221 फीसदी हो गया है। सीएम भगवंत मान ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
मान ने कहा कि समग्र शिक्षा के तहत काम कर रहे 1007 गैर-शिक्षण कर्मचारियों की सेवाओं को कुछ समय पहले नियमित किया गया था, और अब उन्हें उनके वेतन से जुड़े लाभ देने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने एक्स पर लिखा-हम अपने कर्मचारियों की भलाई और उनके सुरक्षित भविष्य के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं... आप सभी को दीवाली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।