सीएम भगवंत मान ने अकाली-भाजपा सरकार के कार्यकाल में नशे का कारोबार बढ़ने का आरोप लगाते हुए पूछा कि उस समय पंजाब को बचाने की चिंता क्यों नहीं हुई। उन्होंने शहीद किसानों के घर नहीं जाने पर भी गृह मंत्री से सवाल किया।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पंजाब दौरे को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने सवाल उठाया कि शाह पहले नशे के कारण जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों का दुख साझा करने क्यों नहीं आए।
विज्ञापन
मान ने अकाली-भाजपा सरकार के कार्यकाल में नशे का कारोबार बढ़ने का आरोप लगाते हुए पूछा कि उस समय पंजाब को बचाने की चिंता क्यों नहीं हुई। उन्होंने शहीद किसानों के घर नहीं जाने पर भी गृह मंत्री से सवाल किया। मान ने कहा कि नशे की समस्या राजस्थान में सबसे ज्यादा है और हरियाणा गैंगस्टरों की नर्सरी बन गया है। उन्होंने पाकिस्तान से आने वाले नशे को रोकने और एंटी-ड्रोन सिस्टम लगाने के लिए केंद्र की ओर से मदद नहीं किए जाने का आरोप भी लगाया।