फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shubman Gill New Test Captain:पंजाब सीएम भगवंत मान हुए गदगद, शुभमन गिल और अर्शदीप के लिए कही बड़ी बात

Mon, 26 May 2025 03:09 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

बीसीसीआई की ओर से इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी है। चयनकर्ताओं ने पंजाब के युवा क्रिकेटर 25 साल के शुभमन गिल को टेस्ट टीम की कमान सौंपी है। गिल को कप्तान बनाए जाने पर पंजाब के सीएम भगवंत मान ने भी खुशी जाहिर की है। 
विज्ञापन
सीएम भगवंत मान और क्रिकेटर शुभमन गिल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा के साथ पंजाब के युवा क्रिकेटर शुभमन गिल को टीम की कमान सौंपी गई है। शनिवार को बीसीसीआई की ओर से इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम की घोषणा की गई। 25 साल के शुभमन भारत के 37वें टेस्ट कप्तान बने हैं। शुभमन गिल के टेस्ट टीम का कप्तान बनाए जाने पर पूरे पंजाब में जश्न का माहौल है। 
विज्ञापन


पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुभमन गिल की तारीफ करते हुए कहा कि हमारे पंजाब के नौजवान शुभमन गिल को भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम का कप्तान बनने पर दिल से बधाई। यह हमारे लिए गर्व की बात है कि 46 साल बाद भारतीय टेस्ट टीम की कप्तानी एक पंजाबी खिलाड़ी को मिली है। साथ ही पंजाब के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को भी टीम में चुने जाने पर बहुत-बहुत मुबारकबाद। इंग्लैंड दौरे पर जा रही भारतीय टीम और हमारे कप्तान साहब को ढेरों शुभकामनाएं। शानदार खेल दिखाओ, सीरीज ही नहीं बल्कि क्रिकेट प्रेमियों के दिल भी जीतो।

कपिल देव के बाद शुभमन गिल बने टेस्ट टीम के कप्तान
भारत को पहला विश्व कप दिलाने वाले कपिल देव के बाद ट्राइसिटी से दूसरे क्रिकेटर शुभमन गिल के रूप में भारतीय टेस्ट टीम को कप्तान मिला है। इसके साथ मोहाली के खरड़ के रहने वाले अर्शदीप सिंह को दूसरी बार टेस्ट टीम में जगह दी गई है। ये दोनों खिलाड़ी पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (पीसीए) से जुड़े हैं।
विज्ञापन


दूसरी बार टेस्ट टीम में चुने गए अर्शदीप
शुभमन गिल के कप्तान बनने पर पीसीए में खुशी का माहौल है। वहीं, अर्शदीप सिंह के परिवार में भी उत्साह है। उनके पिता दर्शन सिंह और मां बलजीत कौर ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि उनके बेटे की कड़ी मेहनत रंग ला रही है। अर्शदीप ने आईपीएल, वनडे और टी-20 में लगातार बेहतर प्रदर्शन किया है। अब दूसरी बार टेस्ट टीम में चुने जाना परिवार के लिए गर्व की बात है। परिजनों ने बेटे शुभमन गिल को बधाई देते विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में टीम इंडिया बेहतर प्रदर्शन करेगी। शुभमन गिल के पिता वर्तमान में जलालाबाद से 12 किलोमीटर दूर अपने पैतृक निवास चक खेड़ावाला में हैं। 

अर्शदीप के कोच को डेब्यू पर कमाल दिखाने की उम्मीद
कोच जसवंत रॉय ने बताया कि अर्शदीप वर्तमान में बेहतरीन फॉर्म में हैं। इससे पहले उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टेस्ट टीम में जगह मिली थी, लेकिन उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला था। इस बार इंग्लैंड में 5 टेस्ट मैचों की सीरीज होने जा रही है। उन्हें पूरी उम्मीद है कि अगर अर्शदीप को इस टेस्ट शृंखला में डेब्यू करने का मौका मिलेगा तो वह अपनी गेंदबाजी से निश्चित रूप से कमाल दिखाएंगे। इसके साथ मोहाली के मानव मंगल स्मार्ट स्कूल ने अपने पूर्व छात्र शुभमन गिल को भारतीय टेस्ट टीम का कप्तान नियुक्त किए जाने पर खुशी जताई और उन्हें शुभकामनाएं दीं। शुभमन गिल ने 2007 से 2016 तक इस स्कूल में पढ़ाई की है।

पंजाब से तीसरे टेस्ट कप्तान बने शुभमन
शुभमन गिल भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान बनने वाले पंजाब से तीसरे खिलाड़ी हैं। उनसे पहले लाला अमरनाथ ने 1976 से 1979 तक भारत की कप्तानी की थी, जिसमें उन्होंने 22 टेस्ट मैचों में टीम का नेतृत्व किया। इसके बाद बिशन सिंह बेदी ने कप्तानी संभाली। लगभग 46 वर्षों के बाद शुभमन गिल ने पंजाब से भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान के रूप में यह गौरव हासिल किया है।

कप्तानी की दौड़ में शुभमन सबसे आगे
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने 7 मई को और विराट कोहली ने 12 मई को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। उनके संन्यास के बाद टीम में नेतृत्व को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं कि दाएं हाथ के बल्लेबाज शुभमन गिल को टेस्ट में भारतीय टीम का कप्तान बनाया जा सकता है। शुभमन कप्तानी की दौड़ में जसप्रीत बुमराह से आगे चल रहे थे। वह पहले ही वनडे और टी-20 में टीम की कप्तानी कर चुके हैं। शुभमन अभी 25 साल के हैं और लगभग इसी उम्र में विराट कोहली ने भी कप्तानी संभाली थी। पिछले 5 साल में दुनियाभर की पिचें बल्लेबाजी के लिए मुश्किल रही हैं, इसके बावजूद शुभमन ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 5 शतक लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें