ये रहे परिणाम
फगवाड़ा: आप 12, कांग्रेस 22, भाजपा 5, शिअद 2, बसपा 1 और 3 निर्दलीय।
लुधियाना: कांग्रेस 21, आप 34, भाजपा 14 और शिअद ने तीन वार्ड जीते।
पटियाला: आप 35, भाजपा 4, कांग्रेस व शिअद 2-2 वार्ड में जरते। सात वार्डों में चुनाव नहीं हुए।
अमृतसर: कांग्रेस 10, आप 11, भाजपा 1 और 4 सीटोंं पर आजाद को जीत मिली।
जालंधर: आप 38, कांग्रेस 25, भाजपा 19, बसपा 1 और 2 सीट पर निर्दलीय जीते।
गांवों की पगडंडियों से आप ने तय की शहर की डगर
पंजाब के पांच नगर निगम चुनाव में आप का दबदबा देखने को मिला। आप ने तीन सीटों पर जीत दर्ज की। प्रदेश में बीते चार विधानसभा सीटों पर हुए उप चुनाव में भी तीन सीटों पर जीत के साथ आप का वर्चस्व देखने को मिला था। गांवों की पगडंडियों से होते हुए आप ने अब शहरी डगर भी तय कर ली है। कांग्रेस इस बार भी नगर निगम चुनाव में दो जगह जीत कर टक्कर में रही। भाजपा और शिरोमणि अकाली दल का शहरी वोट बैंक के बीच वर्चस्त खत्म होता दिखाई दिया। हालांकि, भाजपा तीसरे नंबर पर रही। कई वार्ड में भाजपा के प्रत्याशियों ने सत्ता पक्ष को शिकस्त भी दी। अमृतसर और फगवाड़ा में कांग्रेस अपनी जीत बरकरार रखने में कामयाब रही। पटियाला, जालंधर और लुधियाना में आप का झाड़ू चला।