फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब निकाय चुनाव: आप का चुनाव अभियान लांच, फगवाड़ा निगम की पांच गारंटी भी होंगी जारी

Sat, 14 Dec 2024 02:05 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

आम आदमी पार्टी हर म्युनिसिपल कॉरपोरेशन को पांच गारंटी देगी। इसकी भी शुरुआत आज होगी। शाम चार बजे फगवाड़ा म्युनिसिपल की पांच गारंटियां भी लांच होंगी।  
विज्ञापन
अमन अरोड़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में निकाय चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी के पंजाब प्रधान अमन अरोड़ा ने जालंधर में इलेक्शन कैंपेन लॉन्च किया। दोपहर एक बजे होटल मेरिटन में कैंपेन लांच किया गया। इस दाैरान पार्टी प्रधान अमन अरोड़ा, वर्किंग प्रेसिडेंट शैरी कलसी, जालंधर इंचार्ज और कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ सहित सभी मंत्री, वरिष्ठ नेता सनी अहलूवालिया, विधायक और पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

विज्ञापन


नगर निगम चुनावों से पहले आप ने फगवाड़ा के लिए पांच गारंटियां दी हैं उनमें सबसे पहली है कि...

1. अन्य शहरों की तरह फगवाड़ा शहर का भी विस्तार हो रहा है। शहर को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए 50 इलेक्ट्रिक बसें संचालित की जाएंगी। स्थानीय बस डिपो और चार्जिंग स्टेशन भी बनाए जाएंगे।

2. बाबा गद्दिया स्टेडियम को राज्य स्तरीय खेल स्टेडियम में परिवर्तित किया जाएगा।

3. गुरुद्वारा सुखचैन रोड को हेरिटेज रोड घोषित किया जाएगा।

4. सीवेज ब्लॉकेज की समस्या को दूर करने के लिए 50 करोड़ रुपये की लागत से एसटीपी की क्षमता भविष्य की प्रासंगिकता के अनुसार  बढ़ाई जाएगी।

5. बाजार की सड़क का व्यावसायीकरण कानूनी एवं पारदर्शी तरीके से किया जाएगा।

आम आदमी पार्टी हर म्युनिसिपल कॉरपोरेशन को पांच गारंटी देगी। इसकी भी शुरुआत आज होगी। शाम चार बजे फगवाड़ा म्युनिसिपल की पांच गारंटियां भी लांच होंगी। फगवाड़ा इंचार्ज और सांसद राज कुमार चब्बेवाल सहित सभी विधायक और पदाधिकारी, पार्टी प्रधान के साथ कैंपेन लांच में शामिल होंगे। रविवार को पटियाला, लुधियाना और अमृतसर नगर निगम चुनाव की गारंटी लांच होंगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें