फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब निकाय चुनाव: नामांकन करने का आज अंतिम दिन, अब तक 2756 उम्मीदवारों ने दाखिल किए अपने कागज

Sat, 16 May 2026 10:48 AM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पंजाब में आठ नगर निगमों समेत 110 नगर परिषदों और नगर पंचायतों के चुनाव 26 मई को होने हैं। 29 मई को मतगणना होगी। नामांकन 16 मई तक होंगे जबकि 19 मई तक नामांकन वापस लिए जा सकते हैं।
विज्ञापन
पंंजाब निकाय चुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में निकाय चुनाव के मद्देनजर भाजपा, शिअद और आप ने अपनी उम्मीदवारों की सूचियां जारी कर दी हैं। कांग्रेस भी अपने सिंबल पर चुनाव लड़ेगी। कांग्रेस की ओर से टिकटों का आवंटन तो शुरू हो गया है मगर कई निकायों में दावेदारों में विवाद चल रहा है।

विज्ञापन


इस बार सभी हलकों में कांग्रेस ने पर्यवेक्षकों की नियुक्तियां की हैं। इनके फीडबैक के बाद ही दावेदारों को टिकट मिलेगी। आज नामांकन की अंतिम तारीख है और अब तक 2756 नामांकन पत्र दाखिल हो चुके हैं।

पंजाब में आठ नगर निगमों समेत 110 नगर परिषदों और नगर पंचायतों के चुनाव 26 मई को होने हैं। 29 मई को मतगणना होगी। नामांकन 16 मई तक होंगे जबकि 19 मई तक नामांकन वापस लिए जा सकते हैं। दूसरी ओर शिअद के उपाध्यक्ष बिक्रम सिंह मजीठिया ने आरोप लगाया है कि निकाय चुनाव में अकाली दल के उम्मीदवारों को एनओसी देने से इन्कार किया जा रहा है। उन्होंने कहा, उनके अनुसार कई जिलों में ऐसी स्थिति बनी हुई है। इस संदर्भ में शिअद नेताओं ने राज्य चुनाव आयुक्त से मिलकर भी शिकायत की है।
विज्ञापन


नगर निगमों, नगर परिषदों और नगर पंचायतों के चुनाव के लिए लिए अभी तक कुल 2756 नामांकन पत्र प्राप्त हुए हैं। इनमें नगर निगमों के लिए 455, नगर परिषदों के लिए 1905 व नगर पंचायतों के लिए 396 नेताओं ने नामांकन दाखिल किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें