दुग्गल ने बताया कि इस संबंध में एसोसिएशन ने पंजाब सरकार को पत्र लिखकर बैठक करने की मांग की थी। सरकार की ओर से पत्र का जवाब देते हुए बैठक कर मामले पर चर्चा करने का आश्वासन दिया गया है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
पंजाब केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरिंदर दुग्गल ने परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड मामले को लेकर पंजाब सरकार के साथ हुई बातचीत के संबंध में जानकारी साझा की। उन्होंने आत्मा की आत्मिक शांति के लिए प्रार्थना करते हुए कहा कि गोलीकांड की घटना के बाद नशे के खिलाफ कार्रवाई के नाम पर केमिस्टों के साथ सख्ती करते हुए गलत रवैया अपनाया जा रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि संबंधित केमिस्ट को उसकी गलती की सजा मिल चुकी है। केमिस्ट एसोसिएशन नशे के खिलाफ सरकार के साथ खड़ी है, लेकिन केमिस्टों के प्रति सरकार का रवैया निंदनीय है। इसकी एसोसिएशन कड़ी निंदा करती है।
दुग्गल ने बताया कि इस संबंध में एसोसिएशन ने पंजाब सरकार को पत्र लिखकर बैठक करने की मांग की थी। सरकार की ओर से पत्र का जवाब देते हुए बैठक कर मामले पर चर्चा करने का आश्वासन दिया गया है। बैठक में केमिस्टों की समस्याओं और मांगों को सरकार के समक्ष रखा जाएगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि सरकार केमिस्टों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए उचित कदम उठाएगी।