फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab BJP President: पुराने स्थानीय चेहरे पर दांव खेलेगी भाजपा, 2027 विधानसभा चुनाव पर असर

Mon, 03 Feb 2025 09:28 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

कांग्रेस से आए दिग्गज सुनील जाखड़ को 2023 में पंजाब भाजपा का प्रधान बनाया गया था। इसके बाद लोकसभा चुनाव में पार्टी का वोटर शेयर 9 से बढ़कर 18 प्रतिशत हो गया है, जिससे पार्टी के हौसले बुलंद हैं।
विज्ञापन
BJP - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी ने पंजाब में अपने नए प्रधान के एलान की तैयारी कर ली है। पार्टी प्रदेश की राजनीति से जुड़े पुराने स्थानीय चेहरे पर ही दांव खेल सकती है। इस संबंध में बैठकें हो चुकी हैं और महीने के अंत तक नए प्रधान का एलान किया जा सकता है। लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव में हार के बाद पार्टी की नजर वर्ष 2027 विधानसभा चुनाव पर है। आगे विधानसभा चुनाव के जरिये ही पार्टी पंजाब में पैर पसारने की तैयारी कर रही है।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार पार्टी की राजनीतिक मामलों को लेकर बैठक में भी इस पर ही सहमति बनी है कि शहरी व हिंदू वोट बैंक को ध्यान में रखते हुए प्रदेश प्रधान के लिए पुराने हिंदू चेहरे को ही कमान सौंपी जानी चाहिए। अभी फिलहाल पंजाब भाजपा के प्रधान सुनील जाखड़ हैं। लोकसभा चुनाव में हार के बाद जाखड़ ने हाईकमान को अपना इस्तीफा सौंप दिया था। इसके बाद उन्होंने पार्टी की गतिविधियों से भी दूरी बना ली थी। यही करण है कि पार्टी ने नए प्रधान की तलाश शुरू कर दी थी।

विज्ञापन

प्रधान पद की रेस में ये दिग्गज शामिल

जानकारी के अनुसार प्रधान पद की दौड़ में महासचिव तरुण चुघ समेत पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना, पूर्व प्रधान अश्वनी शर्मा और उपाध्यक्ष सुभाष शर्मा समेत अन्य पार्टी नेता शामिल हैं। पार्टी जमीनी स्तर पर अपने पुराने नेताओं व कार्यकर्ताओं को वापस जोड़ने में लगी है, ताकि वर्ष 2027 विधानसभा चुनाव में अच्छा प्रदर्शन किया जा सके। ऐसे में पार्टी में बागडोर एक ऐसे चेहरे को सौंपने की तैयारी की जा रही है, जिसकी स्थानीय नेताओं व कार्यकर्ताओं के बीच अच्छी पकड़ हो।

सुनील जाखड़ को 2023 में साैंपी गई थी बागडोर

बता दें कि पिछले कुछ समय में भाजपा ने पंजाब में दूसरी पार्टी से आए नेताओं को महत्वापूर्ण पदों पर तैनात कर दिया, जिससे पुराने नेताओं में असंतोष है। यही कारण है कि इन नेताओं ने पार्टी की गतिविधियों से दूरी बना ली। वर्ष 2022 विधानसभा चुनाव के बाद जाखड़ ने भाजपा का दामन था और वर्ष 2023 में पार्टी ने उनको पंजाब में पार्टी की बागडोर सौंप दी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें