फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sunil Jakhar Tweet: दिल्ली से भगाई 'आपदा' अब पंजाब पर मंडरा रही, सिसोदिया बना रहे शराब नीति; मान की नींद उड़ी

Thu, 27 Feb 2025 01:06 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पंजाब भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि पंजाब की नई शराब नीति मनीष सिसोदिया तैयार कर रहे हैं, इस नई शराब नीति पर आज कैबिनेट की बैठक में ड्राफ्ट पर चर्चा हुई है।
विज्ञापन
sunil jakhar - फोटो : X @sunilkjakhar
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने आम आदमी पार्टी पर बड़ा निशाना साधा है। वीरवार को अपने एक्स पर एक वीडियो शेयर कर जाखड़ ने कहा कि दिल्ली से भगाई आपदा अब पंजाब पर मंडरा रही है। बीते कुछ दिनों से जिस प्रकार दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पंजाब में बने हुए हैं उससे मुख्यमंत्री भगवंत मान को नींद तक नहीं आ रही है और उनका ब्लड प्रेशर भी बढ़ा हुआ है। 
विज्ञापन


जाखड़ ने कहा कि उन्हें जानकारी मिली है कि पंजाब की नई शराब नीति मनीष सिसोदिया तैयार कर रहे हैं, इस नई शराब नीति पर आज कैबिनेट की बैठक में ड्राफ्ट पर चर्चा हुई है और इसे लगभग फाइनल कर दिया गया है। 

जाखड़ ने कहा कि उन्हें अब सीएम मान और वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की चिंता है। क्योंकि दिल्ली में जो शराब नीति बनाई गई थी, उसी के तर्ज पर अब पंजाब में नई शराब नीति बनाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें