फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Abohar News: अबोहर में होगी पंजाब की सबसे बड़ी मैराथन, 10 हजार प्रतिभागी होंगे शामिल

Wed, 05 Nov 2025 05:57 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब)

सार

अबोहर में 16 नवंबर को पंजाब की अब तक की सबसे बड़ी मैराथन का आयोजन होने जा रहा है। यह  मैराथन  जाखड़ ट्रस्ट द्वारा आयोजित की जा रही है।
विज्ञापन
अबोहर में मैराथन। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अबोहर में 16 नवंबर को पंजाब की अब तक की सबसे बड़ी मैराथन का आयोजन होने जा रहा है। यह  मैराथन  जाखड़ ट्रस्ट द्वारा आयोजित की जा रही है। इस मैराथन  के लिए टीशर्ट की लांचिंग बुधवार को विधायक संदीप जाखड़ व उनकी टीम ने की।

विज्ञापन


इस मौके पर विधायक संदीप जाखड़ ने बताया कि ट्रस्ट द्वारा यह 6वीं मैराथन  है। इसमें 5, 10 व 21 किलोमीटर की दौड़ को शामिल किया जा रहा है। हर आयु वर्ग के करीब दस हजार लोग इसमें भाग लेंगे। विजेताओं को करीब एक लाख 70 हजार रुपये के पुरस्कार दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि मैराथन  का उद्देश्य युवकों को नशों दूर कर खेलों की ओर बढ़ाना है। उन्होंने बताया कि मैराथन की शुरूआत इस बार आभा स्कवेयर में शहीद उधम सिंह चौक से होगी। इसमें स्नीकर्स ने सहभागी बनने की पेशकश की है। इस अवसर पर विकास सिंगला, बब्बू ओशो,हरदेव सिंह, दीपक बंसल, सरयू गाबा, पुनीत अरोडा सोनू, प्रिंस अरनीवाला, डा. मुकेश, अमित सिंगला, अमन मूंड व राघव नागपाल आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें