फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब विधानसभा चुनाव: आप के सामने सियासी राजधानी बचाने की चुनौती, पांचों सीटों पर दिग्गजों की साख दांव पर

Fri, 13 Nov 2026 09:02 AM IST
Nivedita सुशील कुमार, संवाद, सुनाम

सार

संगरूर जिले की पांचों विधानसभा सीटों - सुनाम, लहरा, दिड़बा, संगरूर और धूरी पर मुकाबला कड़ा होगा। इसमें राजनीतिक दलों की लोकप्रियता के साथ स्थानीय नेताओं का प्रभाव भी अहम रहेगा। 2022 में आप ने सभी सीटें जीती थीं पर अब पार्टी के सामने पुराना प्रदर्शन दोहराने की चुनौती है।
विज्ञापन
भगवंत मान - फोटो : X @bhagwant mann
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान के गृह जिले संगरूर में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री इसे पंजाब की सियासी राजधानी कहते हैं। 2022 के चुनाव में आम आदमी पार्टी ने यहां की सभी पांच सीटों पर जीत दर्ज कर समीकरण बदल दिए थे।
विज्ञापन


अब विपक्ष ने आप के इस मजबूत गढ़ को घेरने की रणनीति तेज कर दी है। सत्तारूढ़ दल अपने विकास कार्यों के दम पर वापसी का दावा कर रहा है। संगरूर जिले की पांचों विधानसभा सीटों - सुनाम, लहरा, दिड़बा, संगरूर और धूरी पर मुकाबला कड़ा होगा। इसमें राजनीतिक दलों की लोकप्रियता के साथ स्थानीय नेताओं का प्रभाव भी अहम रहेगा। 

2022 में आप ने सभी सीटें जीती थीं पर अब पार्टी के सामने पुराना प्रदर्शन दोहराने की चुनौती है। सत्ता विरोधी लहर और स्थानीय मुद्दे आप के लिए बड़ी चुनौती हैं। चुनावी मुकाबले में स्थानीय मुद्दे, कानून-व्यवस्था और सरकार के कामकाज का लेखा-जोखा महत्वपूर्ण रहेगा। जिले में नशा एक बड़ा चुनावी मुद्दा बन गया है।
विज्ञापन


प्रमुख दलों की रणनीति
आप मुफ्त बिजली, आम आदमी क्लीनिक, स्कूलों के कायाकल्प और सरकारी नौकरियों को अपना हथियार मान रही है। पार्टी नशे के खिलाफ युद्ध नशे विरुद्ध अभियान के तहत सख्त कार्रवाई का दावा करती है। कांग्रेस ने हाल ही में संगरूर में इन्साफ रैली आयोजित कर चुनावी बिगुल फूंका है। कांग्रेस नेता नशे, कानून-व्यवस्था और दलित व किसान वर्ग के मुद्दों पर सरकार को घेर रहे हैं। शिरोमणि अकाली दल अपने पारंपरिक पंथक और ग्रामीण मत बैंक को एकजुट करने में जुटा है।

दिग्गज नेताओं के सामने चुनौतियां
वारिस पंजाब दे की सक्रियता ने ग्रामीण हलकों में सियासी समीकरणों को नई दिशा दी है। भाजपा केंद्र सरकार की योजनाओं और मजबूत संगठन के सहारे जनाधार बढ़ाने की रणनीति पर काम कर रही है। मुख्यमंत्री भगवंत मान की धूरी सीट पर विपक्ष द्वारा बड़े चेहरे उतारने की अटकलें हैं। आप के प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा को सुनाम में, वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा को दिड़बा में स्थानीय नाराजगी दूर करनी होगी। मंत्री बरिंदर कुमार गोयल को लहरा में और विधायक नरिंदर कौर भराज को संगरूर में अपना मत बैंक साधे रखना होगा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें