फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप का गृहमंत्री पर बड़ा आरोप: अमित शाह कर रहे पार्टी तोड़ने की साजिश, राघव चड्ढा पर भी भड़के बलतेज पन्नू

Fri, 24 Apr 2026 01:56 PM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पार्टी के पंजाब महासचिव और मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने राघव चड्ढा पर आरोप लगाया कि वह आम आदमी पार्टी के कई राज्यसभा सांसदों को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। अमित शाह ने राघव चड्ढा को आप सांसद तोड़कर लाने पर केंद्रीय मंत्री बनाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
बलतेज पन्नू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी ने अपने ही राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को घेरा है। पार्टी के पंजाब महासचिव और मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने आरोप लगाया कि अमित शाह ने आम आदमी पार्टी तोड़ने की साजिश

विज्ञापन

 रची। उन्होंने दावा किया कि अमित शाह जल्द ही राघव चड्ढा से एक नई सियासी पार्टी का गठन करवाने वाले हैं।

पन्नू ने चड्ढा पर आरोप लगाया कि वह आम आदमी पार्टी के कई राज्यसभा सांसदों को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। अमित शाह ने राघव चड्ढा को आप सांसद तोड़कर लाने पर केंद्रीय मंत्री बनाने का आश्वासन दिया है। ईडी की रेड के जरिये सांसद पर राघव चड्ढा की पार्टी में शामिल होने का दबाव बनाया जाता है। 

पन्नू ने कहा कि राघव चड्ढा को आप ने सांसद बनाया पर राघव ने पंजाब की पीठ में छुरा घोंपा। उन्होंने कहा कि पंजाबी जब प्यार करते हैं तो पूरे दिल से करते हैं। वे गद्दारों को सबक सिखाना भी जानते हैं। पन्नू ने अमित शाह और राघव चड्ढा को चेतावनी दी कि पंजाबियों से दुश्मनी मत लो बड़ी महंगी पड़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें