औद्योगिक विकास से रोकेंगे पलायन
पलायन रोकने के लिए औद्योगिक विकास पर सरकार का सबसे ज्यादा फोकस रहेगा क्योंकि ये उद्योग रोजगार का सबसे बड़ा जरिया हैं। वे पंजाबी जिनका कारोबार विदेशों से स्थापित हैं उन्हें प्रेरित किया जाएगा कि वे अपने कारोबार की यूनिट पंजाब में खोलें। इसके अलावा देश-विदेश की नामी कंपनियों से संपर्क किया जा रहा है ताकि वे भी पंजाब में आकर अपने प्लांट लगाएं। निवेश संबंधी कई एमओयू हो भी चुके हैं। राज्य में कौशल विकास, उद्यमिता और व्यावसायिक प्रशिक्षण को बढ़ावा देकर युवाओं को हुनरबाज बनाने पर जोर दिया जाएगा। इसके अलावा आधुनिक खेती से भी युवाओं को जोड़ने पर जोर रहेगा क्योंकि ये भी आय का बड़ा साधन है।
युवाओं की वापसी के लिए करेंगे प्रोत्साहित
जो युवा बाहर गए, वे सिस्टम से नाराज थे मगर विभिन्न माध्यमों के जरिये हम उन युवाओं का परदेस वापसी के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं, जो पढ़ाई व काम के लिए बाहर गए हैं। साढ़े तीन साल में सिस्टम को काफी दुरुस्त बनाया है। उनके लिए रोजगार के अवसर अब यहीं उपलब्ध करवाए रहे हैं। युवा अपनी प्रतिभा से यहीं रोजगार पाएं, ऐसा कल्चर डेवलप किया जा रहा है। मैं खुद युवाओं से रूबरू होकर उन्हें रिवर्स माइग्रेशन के लिए प्रेरित कर रहा हूं। - भगवंत सिंह मान, मुख्यमंत्री, पंजाब