पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में बुधवार को पंजाब में लोग सड़कों पर उतर आए। लुधियाना में जामा मस्जिद के बाहर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने आतंकवाद का पुतला फूंक कर रोष प्रदर्शन किया। पंजाब के शाही इमाम मौलाना मोहम्मद उस्मान रहमानी लुधियानवी ने कड़े शब्दों में पहलगाम आतंकी हमले की निंदा की और इसे इंसानियत के लिए शर्मनाक बताया।