फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: जासूसी कैमरा मामले में बड़ी सफलता, मुख्य आरोपी निंबू गिरफ्तार; पुलिस रिमांड में खुलेंगे कई राज

Wed, 08 Jul 2026 10:20 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा

सार

पाकिस्तान से जुड़े कुछ देश विरोधी लोगों ने बठिंडा मलोट रोड पर सेना की गतिविधियों की जानकारी हासिल करने के मकसद से सोलर बेस्ड कैमरा लगवाने के लिए आरोपी नींबू से संपर्क किया था।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जून माह में मलोट रोड पर पुलिस द्वारा पकड़े गए जासूसी कैमरा मामले में थाना थर्मल पुलिस ने मुख्य आरोपी नींबू को बटाला जिले से गरिफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस पहले ही दो आरोपियों को गरिफ्तार कर चुकी है। अब पकड़े गए तीसरे आरोपी नींबू को पुलिस ने कोर्ट में पेश करके दो दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है। इसकी पुष्टि थाना थर्मल के एसएचओ हरजोत सिंह ने की है। 
विज्ञापन


सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि पाकिस्तान से जुड़े कुछ देश विरोधी लोगों ने बठिंडा मलोट रोड पर सेना की गतिविधियों की जानकारी हासिल करने के मकसद से सोलर बेस्ड कैमरा लगवाने के लिए नींबू नामक युवक से संपर्क किया था। सूत्र बताते हैं कि नींबू ने उक्त काम को पूरा करने के लिए आगे दो युवकों को चुना जिनमें से सबसे पहले अशोक को चुना और उसे चिट्टे की एक बिट देकर उसके नाम पर सिम कार्ड खरीदा।

मुख्य आरोपी ने दो युवकों को साथ मिलाया 
इसके बाद आरोपी नींबू ने कैमरा लगाने के लिए आकाशदीप को साथ में मिला लिया। सूत्र बताते हैं कि मार्च 2026 में तीनों आरोपियों ने मिलकर जब मलोट रोड पर एक पेट्रोल पंप के पास एक जगह पर कैमरा लगाया तो लोगों ने उनसे पूछताछ की। आरोपी कैमरा उतारकर चले गए थे। सूत्र बताते हैं कि इसके कुछ दिन बाद फिर से तीनों आरोपी रात के समय बठिंडा मलोट रोड पर आए और सोलर बेस्ड सिम कार्ड वाले कैमरे को बिजली के खम्भे पर लगाकर फरार हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पूरे मामले का खुलासा पुलिस द्वारा जून माह में किया गया और थाना थर्मल में चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज करके अशोक एवं आकाशदीप को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में पुलिस मुख्य आरोपी नींबू की तलाश कर रही थी, जिसके चलते थाना थर्मल पुलिस ने मंगलवार को आरोपी नींबू को बटाला से गरिफ्तार कर लिया। पुलिस ने बुधवार को आरोपी नींबू को कोर्ट में पेश करके दो दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया। थाना थर्मल के एसएचओ हरजोत सिंह ने बताया कि अब पुलिस चौथे आरोपी की तलाश में है। 

देश विरोधी ताकतों से आरोपी नींबू ने 13 हजार रुपये किसी अन्य खाते में ऑनलाइन मंगवाए। सूत्र बताते हैं कि मंगलवार को जब पुलिस ने मुख्य आरोपी नींबू को गरिफ्तार किया तो उससे प्राथमिक पूछताछ की गई। सूत्रों के मुताबिक प्राथमिक पूछताछ में आरोपी नींबू ने पुलिस को बताया कि उस ने काम को अंजाम देने के लिए देश विरोधी विदेशी ताकतों से 13 हजार रुपये किसी दुकानदार के खाते में ऑनलाइन तरीके से मंगवाए थे। सूत्र बताते हैं कि पुलिस ने उस वर्चुअल नंबर समेत अन्य एंगल से जांच तेज कर दी है। सूत्रों ने बताया कि जब चौथा आरोपी भी पुलिस की गरिफ्त में आ गया तब पुलिस के बड़े अधिकारी कोई खुलासा कर सकते हैं। आरोपी नींबू ऑनलाइन तरीके से देश विरोधी ताकतों के संपर्क में आया। 

दुबई में भी काम कर चुका है आरोपी
सूत्र बताते हैं कि आरोपी नींबू क्रेन चलाने का काम करता था, जो दुबई में भी कुछ समय काम कर चुका है। दुबई में कामयाबी ना मिलने के कारण नींबू वापस भारत लौट आया था। इसी दौरान उसे ऑनलाइन तरीके से देश विरोधी ताकतों ने मैसेज के जरिये अपने साथ जोड़ लिया और जासूसी कैमरा लगाने का टास्क दिया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें