फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा में आप की खुशहाल पंजाब रैली: तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे विधायक कुलदीप धालीवाल, 26 नवंबर को होगा आयोजन

Mon, 23 Nov 2026 03:02 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा

सार

मोगा के गांव नत्थूवाला जदीद में आम आदमी पार्टी की ओर से 26 नवंबर को पार्टी के स्थापना दिवस के मौके पर खुशहाल पंजाब रैली का आयोजन किया जा रहा है। इस रैली में मुख्यमंत्री भगवंत मान, अरविंद केजरीवाल, पंजाब सरकार के मंत्री और पार्टी के कई बड़े नेता शामिल होंगे।
विज्ञापन
सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे डीजीपी गाैरव यादव - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोगा के गांव नत्थूवाला जदीद में 26 नवंबर को होने वाली आम आदमी पार्टी की खुशहाल पंजाब रैली की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। 
विज्ञापन


समारोह की तैयारियों का जायजा लेने के लिए आम आदमी पार्टी के विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने विभिन्न व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया और संबंधित टीमों के साथ विचार-विमर्श किया। 

इस मौके पर आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष एवं चेयरमैन जिला योजना कमेटी मोगा बरिंदर कुमार मधेके भी मौजूद रहे। विधायक धालीवाल ने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार दोबारा बनने जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी राजनीतिक पार्टियां आम आदमी पार्टी को कमजोर करने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और विकास के क्षेत्र में महत्वपूर्ण काम किए हैं तथा जनता से किए गए वादों को पूरा करने का प्रयास किया है। 
विज्ञापन


विज्ञापन


धालीवाल ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस में टिकट को लेकर आपसी खींचतान चल रही है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के नेता आम परिवारों से आते हैं, जबकि कांग्रेस, अकाली दल और भाजपा में परिवारवाद की राजनीति देखने को मिलती है। उन्होंने आरोप लगाया कि इन पार्टियों में टिकटों के लिए खानदानी राजनीति करने वाले लोग दावेदारी करते हैं, जबकि आम लोगों को मौका नहीं दिया जाता। ईडी रेड पर धालीवाल ने कहा कि ईडी बीजेपी की है। 

चीफ सेक्रेटरी और डीजीपी भी पहुंचे
रैली की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने आज चीफ सेक्रेटरी पंजाब केएपी सिन्हा और डीजीपी गौरव यादव रैली स्थल पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मौके पर सुरक्षा इंतजामों का निरीक्षण किया और पुलिस के उच्च अधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। रैली के मद्देनजर पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें