फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीसीएस भर्ती विवाद: सीएम आवास की ओर युवा कांग्रेस का रोष मार्च, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया; कई हिरासत में

Mon, 23 Nov 2026 02:49 PM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

युवा कांग्रेस ने पीसीएस भर्ती विवाद को लेकर सरकार के खिलाफ विरोध जताते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के मद्देनजर चंडीगढ़ पुलिस ने मार्च के रास्ते में बैरिकेडिंग लगाकर सुरक्षा व्यवस्था संभाली।
विज्ञापन
चंडीगढ़ में यूथ कांग्रेस पर वाटर कैनन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में पीसीएस भर्ती विवाद को लेकर युवा कांग्रेस ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास की ओर रोष मार्च शुरू कर दिया। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब के नेतृत्व में कार्यकर्ता पंजाब कांग्रेस भवन, सेक्टर-15 से मार्च निकालकर मुख्यमंत्री आवास की ओर बढ़े। प्रदर्शन को देखते हुए चंडीगढ़ पुलिस ने रास्ते में बैरिकेडिंग कर दी और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए।
विज्ञापन


पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल कर कांग्रेसियों को रोका। इसके बाद 110 के करीब युवा कांग्रेसियों को गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद जबरदस्त हंगामा हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले पंजाब युवा कांग्रेस की ओर से पंजाब कांग्रेस भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई। इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने पंजाब सरकार की नीतियों और कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। इसके बाद उनके नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री आवास की ओर कूच किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें