फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पठानकोट में साढ़े पांच बजे तक बिजली बंद: तारों की मरम्मत का हो रहा है काम, पांच प्रमुख फीडरों की सप्लाई बंद

Tue, 03 Nov 2026 12:14 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट

सार

पावरकॉम अर्बन डिवीजन के सीनियर एक्सईएन इंजीनियर जसविंद्र पाल और हलका सुजानपुर के एसडीओ राकेश कुमार के मुताबिक तकनीकी कार्य को पूरा करने के लिए पठानकोट और सुजानपुर के कुछ फीडरों की बिजली आपूर्ति निर्धारित समय तक बंद रखी जाएगी।
विज्ञापन
बिजली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पठानकोट में बिजली व्यवस्था को बेहतर बनाने और तकनीकी खामियों को दूर करने के लिए पावरकॉम द्वारा आज सरना स्थित 132 केवी सब स्टेशन की तारों की मरम्मत कार्य करवाया जा रहा है। 

विज्ञापन


इसी के चलते सुबह 9:30 बजे से ही बिजली आपूर्ति ठप हो गई। शाम 5:30 बजे तक सप्लाई बंद रहेगी। पांच प्रमुख फीडरों से जुड़े रिहायशी और व्यावसायिक क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को बिजली कटौती का सामना करना पड़ रहा है। तारों की इंटरलिंकिंग के साथ पावर हाउस नंबर-2 में आवश्यक मरम्मत और रखरखाव का काम किया जा रहा। इस कार्य के लिए पटियाला मुख्यालय से बाकायदा परमिट भी लिया गया है।

पावरकॉम अर्बन डिवीजन के सीनियर एक्सईएन इंजीनियर जसविंद्र पाल और हलका सुजानपुर के एसडीओ राकेश कुमार के मुताबिक तकनीकी कार्य को पूरा करने के लिए पठानकोट और सुजानपुर के कुछ फीडरों की बिजली आपूर्ति निर्धारित समय तक बंद रखी जाएगी। इनमें 11 केवी भरोली, 11 केवी अजीजपुर, 11 केवी मलिकपुर, 66 केवी रानीपुर और 66 केवी सुजानपुर फीडर शामिल हैं। अधिकारियों के मुताबिक बिजली नेटवर्क को मजबूत बनाने के लिए यह कार्य जरूरी है। मरम्मत का काम पूरा होते ही संबंधित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। 
विज्ञापन


दूसरी तरफ, लोगों का ये भी कहना है कि अगर पूरा दिन बिजली विभाग ने सप्लाई ठप रखनी थी तो इसके बारे में कम से कम तीन चार दिन पहले बताना चाहिए था ताकि लोग और व्यापारी अपने समय पर होने वाले कार्य को पूरा कर पाते। ऐसे में बिजली विभाग द्वारा सोमवार रात को फोन पर मैसेज भेज सप्लाई ठप रखने की बात बताई जा रही है, जो सरासर गलत है। बिजली सप्लाई ठप होने से कई तरह के काम पूरे पठानकोट में प्रभावित हो रहे है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें