नंगल में पत्रकारों से बात करते सीएम भगवंत मान।
- फोटो : संवाद
पंजाब विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने पंजाब के किसानों के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान की कड़ी निंदा की।
बाजवा ने कहा कि नंगल डैम पर मुख्यमंत्री ने किसानों पर हमला बोला और एयर कंडीशनर ट्रॉलियों में प्रदर्शन को लेकर उनका मजाक उड़ाया, जोकि गलत है।
बाजवा ने कहा कि सीएम को इस तरह बयानबाजी नहीं करने चाहिए। किसान अपनी मांगों को लेकर पिछले एक साल से बॉर्डर पर तैनात रहे। 2020-21 में कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान 750 से अधिक किसानों ने अपनी जान गंवा दी और शंभू और खनौरी में चल रहे 2024-25 के आंदोलन के दौरान 45 और किसानों की मौत हो गई। पंजाब के किसान सम्मान और न्याय के हकदार हैं, न कि इस तरह से उनका अपमान करना चाहिए। बाजवा ने कहा कि सीएम तुरंत किसानों से माफी मांगे। पंजाब कांग्रेस किसानों के संघर्ष में उनके साथ खड़ी है।