फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम आवास योजना: पंजाब में तीन साल बाद खुला योजना का पोर्टल, एक हफ्ते में आए 11 हजार आवेदन

Mon, 03 Mar 2025 08:11 AM IST
निवेदिता वर्मा राजिंद्र शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

योजना के तहत लाभार्थी को 2 कमरे, एक बाथरूम, किचन बनाने के लिए राशि दी जाती है। इस राशि में राज्य सरकार ने अपने हिस्से को 25 हजार से बढ़ाकर एक लाख कर दिया है। केंद्र सरकार पहले की तरह ही डेढ़ लाख देगी।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री आवास योजना - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के तहत घर बनाने के लिए लोगों का इंतजार खत्म हो गया है। केंद्र सरकार ने तीन साल बाद पीएम आवास योजना का पोर्टल खोल दिया है। पोर्टल खुलते ही प्रदेश में आवेदनों की झड़ी लग गई है। एक सप्ताह के अंदर ही 11 हजार लोगों ने आवेदन कर दिया है।
विज्ञापन


रोजाना औसत 1500 से ऊपर लोग आवेदन कर रहे हैं। इस कारण प्रदेश सरकार ने योजना के तहत मकान बनाने का लक्ष्य भी बढ़ा दिया है। अब ढाई लाख की जगह तीन लाख मकान का लक्ष्य तय किया गया है। राज्य सरकार ने योजना के लिए अपने हिस्से की राशि सब्सिडी राशि भी 75 हजार से 1 लाख रुपये तक बढ़ा दी है।

योजना के तहत लाभार्थी को 2 कमरे, एक बाथरूम, किचन बनाने के लिए राशि दी जाती है। इस राशि में राज्य सरकार ने अपने हिस्से को 25 हजार से बढ़ाकर एक लाख कर दिया है। केंद्र सरकार पहले की तरह ही डेढ़ लाख देगी। इसी तरह भागीदारी में किफायती आवास (एएचपी) में भी राज्य सरकार एक लाख रुपये सब्सिडी राशि देगी।
विज्ञापन


किफायती आवासों का निर्माण सार्वजनिक, निजी संस्थाओं की ओर से किया जाएगा और आर्थिक रूप से कमजोर (ईडब्ल्यूएस) लाभार्थियों को वित्तीय सहायता प्रदान कर आवंटन के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। केंद्र पहले की तरह ही इस श्रेणी में डेढ़ लाख रुपये देगा।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें