फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: मोगा के श्रद्धालुओं से भरी पिकअप खाई में गिरी, चार की माैत; चामुंडा मंदिर के दर्शन कर लाैट रहे थे

Fri, 15 Aug 2025 03:23 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)

सार

मोगा के 29 श्रद्धालु कांगड़ा के चामुंडा मंदिर में दर्शन करके लौट रहे थे। शुक्रवार सुबह साढ़े सात बजे उनकी पिकअप जदरंगल के पास गहरी खाई में गिर गई।
विज्ञापन
खाई में गिरी पिकअप - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में शुक्रवार सुबह श्रद्धालुओं से भरी पिकअप खाई में गिर गई। हादसे में पंजाब के चार श्रद्धालुओं की मौत हो गई। 15 बच्चों समेत 23 यात्री घायल हैं। घायलों का कांगड़ा के टांडा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मोगा के 29 श्रद्धालु कांगड़ा के चामुंडा मंदिर में दर्शन करके लौट रहे थे। शुक्रवार सुबह साढ़े सात बजे उनकी पिकअप (PB03Q9646) जदरंगल के पास गहरी खाई में गिर गई। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने सभी घायलों को नजदीक के अस्पताल भेजा।
 
एक महिला श्रद्धालु की मौके पर मौत हो गई, जबकि तीन अन्य ने टांडा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतकों में दो महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं। यह हादसा चामुंडा-धर्मशाला सड़क पर इक्कू मोड़ स्थित बैली होटल के पास हुआ है।
विज्ञापन


टांडा मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. मिलाप शर्मा ने बताया कि चार लोगों की मौत हो गई है। 13 श्रद्धालुओं की स्थिति नाजुक बनी हुई है। 10 अन्य को हल्की चोटें आई हैं और उनका इलाज जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें