फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pathankot: पंजाब राज्य कराटे चैंपियनशिप में ऐलन रॉबिन्सन को मिले दो पदक, 11वीं के छात्र ने दिखाई प्रतिभा

Fri, 24 Oct 2025 03:09 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)

सार

ऐलन ने सबसे पहले अमृतसर स्थित कराटे डू एसोसिएशन द्वारा आयोजित ओपन पंजाब राज्य कराटे चैंपियनशिप (अंडर-17 वर्ग) में रजत पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
अपने मेडल के साथ विजेता - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पठानकोट के मोंटेसरी कैम्ब्रिज स्कूल के 11वीं कक्षा छात्र ऐलन रॉबिन्सन ने राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिताओं में दो पदक जीतकर जिला और स्कूल का नाम दोहरा गौरवान्वित किया। 

विज्ञापन


स्कूल अध्यक्ष विनोद महाजन, उपाध्यक्ष आकाश महाजन और प्रधानाचार्या रश्मि अहलूवालिया ने बताया कि ऐलन ने सबसे पहले अमृतसर स्थित कराटे डू एसोसिएशन द्वारा आयोजित ओपन पंजाब राज्य कराटे चैंपियनशिप (अंडर-17 वर्ग) में रजत पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उसके बाद ऐलन ने असाधारण शक्ति, एकाग्रता और खेल भावना का प्रदर्शन करते हुए ओपन स्टेट कराटे प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल किया। उन्होंने ऐलन को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों और संस्थान को गौरवान्वित करने के लिए बधाई दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें