फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में पकड़ा पाक घुसपैठिया: पठानकोट में बॉर्डर क्रॉस कर भारत में घुसा था, बीएसएफ ने पकड़ा

Fri, 30 May 2025 01:24 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)

सार

पुलिस जांच में पकड़े गए पाकिस्तानी युवक की पहचान जबर पुत्र खादिर निवासी झेलम पंजाब पाकिस्तान के रूप में हुई है। पुलिस ने इसके खिलाफ मुकदमा नंबर 32 यू/एस इंडियन पासपोर्ट एंड फॉरनर एक्ट तहत केस दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पकड़ा गया पाकिस्तानी घुसपैठिया - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत-पाकिस्तान सीमा को क्रॉस कर पठानकोट बॉर्डर में दाखिल हुए एक घुसपैठिए को बीएसएफ ने काबू कर लिया। घटना देर रात की है। बीएसएफ ने उक्त घुसपैठिए को पठानकोट के थाना नरोट जैमल सिंह पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस जांच में पकड़े गए पाकिस्तानी युवक की पहचान जबर पुत्र खादिर निवासी झेलम पंजाब पाकिस्तान के रूप में हुई है। पुलिस ने इसके खिलाफ मुकदमा नंबर 32 यू/एस इंडियन पासपोर्ट एंड फॉरनर एक्ट तहत केस दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक इस शख्स से किसी भी तरह की कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें