फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक ड्रोन ने फेंकी हेरोइन और पिस्टल: फिरोजपुर में बॉर्डर पर बीएसएफ ने की बरामद, तस्कर की तलाश शुरू

Sun, 12 Jan 2025 05:29 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)

सार

भारत-पाक सीमा फिरोजपुर में बीएसएफ ने एक पिस्टल और हेरोइन का पैकेट बरामद किया है। पाकिस्तानी ड्रोन ने आसमान से भारतीय सीमावर्ती गांव टेंडी वाला के खेत में हेरोइन व पिस्टल के दो पैकेट फेंके, जिन्हें बीएसएफ ने बरामद किया है।
विज्ञापन
बीएसएफ और पुलिस। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत-पाक सीमा फिरोजपुर में बीएसएफ ने एक पिस्टल और हेरोइन का पैकेट बरामद किया है। पाकिस्तानी ड्रोन ने आसमान से भारतीय सीमावर्ती गांव टेंडी वाला के खेत में हेरोइन व पिस्टल के दो पैकेट फेंके, जिन्हें बीएसएफ ने बरामद किया है। उक्त सामग्री किसी भारतीय तस्कर ने मंगवाई थी, जो बीएसएफ के हाथ लग गई है।

विज्ञापन


बीएसएफ अधिकारियों ने बताया कि रात के समय पाकिस्तानी ड्रोन आसमान से सीमांत गांव टेंडी वाला के खेत में दो पैकेट फेंक गए। इसकी सूचना बीएसएफ इंटेलिजेंस विभाग को मिली। बीएसएफ ने गांव टेंडी वाला में रविवार सर्च अभियान चलाया तो खेत में पड़े दो पैकेट मिले, जो पीली टेप में लिपटे हुए थे। एक पैकेट में ग्लाक पिस्टल व मैगजीन बरामद हुई जबकि दूसरे पैकेट में 548 ग्राम हेरोइन की खेप मिली है। पैकेट के साथ लोहे का हुक लगा हुआ था, इससे साफ जाहिर होता है कि ड्रोन से उक्त पैकेट फेंके गए हैं। बीएसएफ गांव में उस व्यक्ति की तलाश में जुट गई है जिसने पाकिस्तान से उक्त सामग्री मंगवाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें