फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pahalgam Terror Attack: पंजाब में रेड अलर्ट, सीएम मान बोले-आतंक का कोई धर्म नहीं होता

Wed, 23 Apr 2025 12:07 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पहलगाम आतंकी हमले के बाद  पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को राज्य के सभी रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और सार्वजनिक स्थलों पर चेकिंग के आदेश दिए हैं। विशेषकर जो ट्रेनें या बसें जम्मू-कश्मीर से पंजाब आती हैं, उनकी चेकिंग करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
पत्रकारों को जानकारी देते सीएम भगवंत मान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद पंजाब में रेड अलर्ट जारी किया गया है। पंजाब की अन्य राज्यों से लगती सीमाओं विशेषकर पठानकोट के इलाके में पुलिस ने विशेष चेकिंग और नाकाबंदी कर वाहनों और संदिग्धों की जांच शुरू कर दी है। मंगलवार देर शाम पठानकोट और सरहदी जिलों में विशेष चेकिंग की गई। पंजाब पुलिस की ओर प्रदेश में रेड अलर्ट जारी कर पुलिस थानों को भी अलर्ट रहने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पंजाब के खिलाड़ियों के लिए जॉब: खेल कोटे के तहत पावरकॉम में मिलेगी सरकारी नौकरी, मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ का बड़ा एलान

वहीं मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक हाई लेवल सिक्योरिटी मीटिंग बुलाई। मीटिंग के बाद मान ने पहलगाम आतंकी हमले को बेहद निंदनीय बताया है। सीएम ने कहा कि चाहे जो भी धर्म हो ऐसी घटना को स्वीकार नहीं किया जा सकता। आतंक का कोई धर्म नहीं होता है। घटना को देखते हुए पंजाब में हाई अलर्ट जारी किया गया है। मान ने कहा कि जम्मू कश्मीर में रुके पंजाबियों को वापिस लाने के लिए पुलिस लगातार एजेंसियों के संपर्क में है। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

सीएम ने कहा कि पंजाब की सीमाएं पाकिस्तान और जम्मू कश्मीर से भी लगती है। बॉर्डर पर पंजाब पुलिस रोज ड्रोन पकड़ रही है। जो ड्रोन पकड़े जा रहे है उसके ऑपरेटिव से पता लगता है कि अब स्मगलर और गैंगस्टर इकट्ठे हो गए हैं। 

सीएम ने बताया कि आज उन्होंने इंटेलीजेंस, विजिलेंस के हेड के अलावा डीजीपी और चीफ सेक्रेटरी के साथ बैठक की। पंजाब में हाई अलर्ट रखा गया है। सीएम मान ने कहा कि ये राष्ट्रीय सुरक्षा का मुद्दा है। 

डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि कल शाम से ही पंजाब में सिक्योरिटी अलर्ट बढ़ा दिया है। डीजीपी ने कहा कि पंजाब में पब्लिक प्लेस, धार्मिक स्थलों, पॉलिटिकल रैली, टूरिस्ट प्लेस पर पैनी नजर बनाए हुए हैं। अमेरिका, कनाडा सहित अन्य देशों में आतंकी बैठे हैं  उन पर नजर रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि चिंतपूर्णी, बगलामुखी, ज्वाला मंदिर में भी लोग पंजाब से होकर जाते हैं। 

डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि कश्मीर से लेकर पंजाब तक में पाकिस्तान और उसकी खुफिया एजेंसी आईएसआई अपने आतंकी मंसूबों को अंजाम देने में जुटे है। पठानकोट में आर्मी, बीएसएफ और पंजाब पुलिस लगातार ज्वाइंट ऑपरेशन चला रहे हैं । पठानकोट में बीते दिनों आर्मी के वर्दी में जो संदिग्ध दिखे थे उनका कठुआ में एनकाउंटर हुआ था। 

पाकिस्तन के आर्मी चीफ के बयान पर सीएम बोले कि वहां इसकी ट्रेनिंग दी जाती है। भारतीय ड्रोन भी सीमाओं पर पकड़े गए है। इसको लेकर सीएम ने गृह मंत्री के सामने यह मुद्दा उठाया था। अब ड्रोन का इस्तेमाल करने के लिए अलग पॉलिसी जारी की जाएगी। ताकि हर ड्रोन को इस्तेमाल करने वालों का डाटा तैयार के नजर रखी जा सके। जम्मू कश्मीर के स्टूडेंट्स की सुरक्षा के लिए पुलिस ने सभी यूनिवर्सिटी और कॉलेज प्रबंधकों के साथ बातचीत कर ली है। देश के लिए पंजाब प्राॅक्सी वार लड़ रहा है। आतंकियों का सबसे पहले सामना पंजाब करता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें