फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में युद्ध नशों के विरुद्ध: 73 हजार से अधिक नशा तस्कर गिरफ्तार, 847 करोड़ की संपत्ति जब्त

Tue, 14 Jul 2026 08:55 PM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़

सार

युद्ध नशियां विरुद्ध अभियान के 500 दिन पूरे हो गए हैं। इस दौरान 73 हजार 300 से अधिक नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें 621 बड़े नशा तस्कर शामिल हैं।
विज्ञापन
पंजाब के डीजीपी गौरव यादव और सीएम भगवंत मान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में चल रहे युद्ध नशियां विरुद्ध अभियान के 500 दिन पूरे हो गए हैं। इस दौरान 73 हजार 300 से अधिक नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें 621 बड़े नशा तस्कर शामिल हैं जबकि नशा तस्करों की 847 करोड़ से अधिक की संपत्ति जब्त कर ली गई है। इस अभियान के तहत सरकार अब और सख्ती करने की तैयारी कर रही है।

विज्ञापन


पंजाब के कैबिनेट मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने बताया कि अभियान का मूल मंत्र ‘प्रोटेक्ट, हील एंड प्रिवेंट’ (सुरक्षा, उपचार और रोकथाम) है। यह केवल नशों के खिलाफ अभियान नहीं, बल्कि पंजाब की आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित करने का मिशन है। उनके अनुसार अब तक एनडीपीएस अधिनियम के तहत 52,432 एफआईआर दर्ज की गई हैं। पूरे पंजाब में 73,300 से अधिक नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें बड़े नेटवर्क संचालित करने वाले 621 प्रमुख तस्कर भी शामिल हैं।

विज्ञापन

बीते 500 दिनों में ‘सेफ पंजाब हेल्पलाइन’ (97791-00200) पर 46,342 सूचनाएं प्राप्त हुईं, जिनके आधार पर 22,960 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया। मंत्री ने कहा कि अकाली सरकार के 10 वर्षों के दौरान 2,817 किलोग्राम हेरोइन तथा कांग्रेस सरकार के पांच वर्षों में 2,412 किलोग्राम हेरोइन जब्त की गई थी। इस प्रकार 15 वर्षों में कुल 5,229 किलोग्राम हेरोइन बरामद हुई जबकि भगवंत सिंह मान सरकार ने मात्र चार वर्षों में 6,608 किलोग्राम हेरोइन जब्त की है। पंजाब ने एंटी-ड्रोन निगरानी व्यवस्था को मजबूत किया है और नशा तस्करी के विरुद्ध कार्रवाई को और तेज किया है। अभियान शुरू होने के बाद 38,000 से अधिक मरीजों का सरकारी नशा मुक्ति केंद्रों में भर्ती कर उपचार किया गया है।

अंतरराष्ट्रीय सीमा पर निगरानी मजबूत करे केंद्र
सीमा पार से हो रही नशा तस्करी पर चिंता व्यक्त करते हुए डॉ. बलबीर सिंह ने केंद्र सरकार से अंतरराष्ट्रीय सीमा पर निगरानी व्यवस्था और मजबूत करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान से लगती सीमा के कारण पंजाब को जानबूझकर निशाना बनाया जा रहा है। पंजाब सरकार ने एंटी-ड्रोन प्रणाली और कानून लागू करने की व्यवस्था को मजबूत किया है लेकिन सीमा सुरक्षा केंद्र सरकार की जिम्मेदारी है। यदि आधुनिक तकनीक का प्रभावी उपयोग किया जाए तो नशीले पदार्थ लेकर आने वाले ड्रोन निश्चित रूप से रोके जा सकते हैं। उन्होंने केंद्र सरकार से अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट तथा पंजाब के बाहर की जेलों से संचालित कथित आपराधिक नेटवर्क के विरुद्ध भी कठोर कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें