फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊच्चा दर बाबे नानक दा: ऑपरेशन सिंदूर का एक साल पूरा, दीदार वास्ते संगतां नूं करतारपुर कॉरिडोर खुलन दी आस

Wed, 06 May 2026 11:33 AM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

करतारपुर कॉरिडोर 7 मई 2025 को बंद किया गया था। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में ऑपरेशन सिंदूर के बाद काॅरिडोर को बंद किया गया था।
विज्ञापन
श्री करतारपुर साहिब गुरुद्वारा - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करतारपुर साहिब कॉरिडोर को बंद हुए लगभग एक साल बीत चुका है और सिख समुदाय में इसे फिर से खोलने की मांग तेज हो रही है। यहां दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं का कहना है कि बाबा नानक दे दर ते शीश नवान दी आस लंबे समय तो बनी होई है।

विज्ञापन


यह कॉरिडोर 7 मई 2025 को सुरक्षा कारणों के चलते बंद किया गया था जब भारत ने पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों के खिलाफ बड़ी सैन्य कार्रवाई ऑपरेशन सिंदूर के तहत की थी। यह कदम 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में उठाया गया था जिसमें 26 लोगों की जान गई थी।

सरहद पर बढ़े तनाव और सुरक्षा चिंताओं को देखते हुए गृह मंत्रालय ने अगले आदेश तक कॉरिडोर से आवाजाही रोक दी थी। अब करीब एक साल बाद भी यह रास्ता बंद है जिससे श्रद्धालुओं में निराशा है। सिख समुदाय को उम्मीद है कि 2026 में आने वाले प्रमुख धार्मिक पर्वों से पहले सरकार इस पवित्र मार्ग को दोबारा खोलने का फैसला करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

गुरु नानक देव जी ने यहां बिताए थे 18 साल

करतारपुर कॉरिडोर केवल एक रास्ता नहीं बल्कि आस्था और विश्वास का प्रतीक है। सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव जी ने अपने जीवन के अंतिम 18 वर्ष गुरुद्वारा दरबार साहिब करतारपुर में बिताए थे। इसी स्थान पर उन्होंने खेती करते हुए नाम जपो किरत करो वंड छको का संदेश दिया था।

1947 के विभाजन के बाद यह पवित्र स्थल पाकिस्तान में चला गया था। लंबे समय तक भारतीय श्रद्धालु सीमा पर खड़े होकर दूरबीन से गुरुद्वारा करतारपुर साहिब के दर्शन करते थे। 2019 में कॉरिडोर खुलने के बाद श्रद्धालुओं को सीधे वहां जाकर मत्था टेकने का अवसर मिला।

फिलहाल कॉरिडोर बंद होने से लाखों श्रद्धालुओं की भावनाएं जुड़ी होने के बावजूद आवाजाही ठप है और सभी की नजरें सरकार के अगले फैसले पर टिकी हैं।

कॉरिडोर बंद, श्रद्धालु दूर से ही कर रहे दर्शन

मंगलवार को डेरा बाबा नानक पहुंचे पटियाला के एक परिवार ने बताया कि वे नियमित रूप से करतारपुर साहिब में माथा टेकने जाया करते थे। कॉरिडोर बंद होने के बाद अब उन्हें डेरा बाबा नानक से ही दूर से दर्शन करने पड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि इससे श्रद्धालुओं की भावनाएं आहत हो रही हैं। परिवार ने दोनों देशों की सरकारों से अपील की कि आपसी वार्ता कर जल्द कॉरिडोर को फिर से खोला जाए ताकि संगत सीधे गुरुद्वारा साहिब में जाकर दर्शन कर सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें