फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: खन्ना में दो बच्चों की मौत से हड़कंप, डेढ़ और छह साल के भाई-बहन की गई जान... मां का रो-रोकर बूरा हाल

Mon, 08 Sep 2025 09:33 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना (पंजाब)

सार

पंजाब के खन्ना में एक ही परिवार के दो बच्चों की मौत से हड़कंप मच गया है। पांच दिन के भीतर दोनों बच्चों की मौत हो गई। इनमें डेढ़ साल का बच्चा और छह साल की बच्ची शामिल है। 
विज्ञापन
बच्चों की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के खन्ना के वार्ड नंबर-24 की धर्मशाला वाली गली के पास एक घर में उस समय मातम छा गया जब संदिग्ध हालात में पांच दिन के भीतर दो बच्चों की मौत हो गई। मरने वालों में एक डेढ़ साल का और दूसरा छह साल का मासूम शामिल है। दोनों को उल्टियां लगने के बाद अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।

विज्ञापन


मरने वालों में डेढ़ साल के बच्चे अंश और 6 साल के बच्ची कीर्ति की मां गीता ने बताया कि दोनों बच्चों को उल्टी और दस्त की दिक्कत हुई थी, उनका इलाज भी करवाया गया लेकिन दोनों को बचाया नहीं जा सका। बच्चों की दादी कुसुम ने बताया कि पिछले वीरवार को डेढ़ साल के पौते की मौत हुई थी। पांच दिन के बाद 6 साल की पौती की मौत हो गई है। दोनों बच्चों को खेलते-खेलते उल्टी और दस्त की शिकायत हुई थी। वह बच्ची को सरकारी अस्पताल ले गए जहां डाक्टर नहीं मिला तो एक निजी अस्पताल लेकर गए लेकिन वहां बच्चों के डाक्टर के पास ले जाने को कहा गया। इसके बाद बच्ची पटियाला के राजिंदरा अस्पताल लेकर जा रहे थे लेकिन रास्ते में बच्ची ने दम तोड़ दिया।

इलाके में फैली गंदगी बनी बीमारी का कारण
स्थानीय लोगों के अनुसार, मकान के भीतर और आसपास भारी गंदगी फैली हुई है। बरसात के मौसम में नालियों के जाम होने और पानी जमा होने से मच्छर और संक्रमण तेजी से फैल रहा है। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि इसी वजह से बच्चों की तबीयत बिगड़ी और उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग और नगर कौंसिल पर लापरवाही का आरोप
कांग्रेस के उपाध्यक्ष अमन कटारिया ने आरोप लगाया कि स्वास्थ्य विभाग को बरसात के मौसम में नियमित रूप से टीम भेजकर दवाई और छिड़काव करना चाहिए था, लेकिन कोई कदम नहीं उठाया गया। वहीं, नगर कौंसिल खन्ना की सफाई टीम ने भी समय रहते गलियों की सफाई और गंदगी को ना उठाना भी बीमारियों को दावत देना है।
उधर, नगर कौंसिल के ईओ गुरबख्शीश सिंह ने कहा कि उनके ध्यान में मामला आया है। वह नगर कौंसिल की टीम को मौके पर भेजेंगे। जांच के बाद लापरवाही बरतने वाले अधिकारी व कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें