फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नशा तस्कर की 22 लाख की कोठी अटैच, घर के बाहर नोटिस किया चस्पा

Tue, 27 Oct 2026 08:21 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव (पंजाब)

सार

लुधियाना के जगराओं में पुलिस ने नशा तस्कर के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसकी 22 लाख की कोठी को अटैच करते हुए नोटिस चस्पा किया है। 
विज्ञापन
पुलिस ने नशा तस्कर के घर नोटिस किया चस्पा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान ‘युद्ध नशे विरुद्ध’ के तहत लुधियाना ग्रामीण पुलिस ने नशा तस्करी के एक मामले में बड़ी कार्रवाई की है। थाना सिधवांबेट के अंतर्गत गांव सलेमपुरा टिब्बा निवासी प्रीतम सिंह उर्फ बाबा की करीब 22 लाख रुपये कीमत की रिहायशी कोठी को संबंधित मामले में अटैच करने की कार्रवाई की गई है। 

विज्ञापन


मंगलवार को डीएसपी जसविंदर सिंह ढींडसा के नेतृत्व में थाना सिधवांबेट के प्रभारी सब-इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह ने कोठी के बाहर नोटिस चस्पा किया। थाना प्रभारी ने बताया कि नशा विरोधी अभियान के तहत पुलिस ने प्रीतम सिंह उर्फ बाबा पुत्र भगवान सिंह, निवासी सलेमपुरा टिब्बा से कथित तौर पर 62 किलोग्राम भुक्की चूरा-पोस्त और 1 किलो 500 ग्राम अफीम बरामद की थी। 

इस मामले में स्कॉर्पियो गाड़ी को भी शामिल करते हुए थाना सिधवांबेट में केस दर्ज किया गया था। पुलिस के अनुसार, मामले की जांच के दौरान प्रीतम सिंह की संपत्ति की पड़ताल और पुष्टि की गई। इसके बाद संपत्ति से संबंधित केस तैयार कर सक्षम प्राधिकरण, नई दिल्ली के पास भेजा गया था। अब संपत्ति को अटैच करने के आदेश मिलने के बाद पुलिस ने नोटिस चस्पा किया।
विज्ञापन


पहले भी दर्ज हैं मामले
पुलिस का कहना है कि प्रीतम सिंह के खिलाफ पहले भी विभिन्न मामले दर्ज हैं और वह बार-बार अपराध करने का आदी है। नशा तस्करी से कथित तौर पर अर्जित संपत्तियों के खिलाफ की जा रही यह कार्रवाई नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के अभियान का हिस्सा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें