फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NIA Raid in Punjab: ब्रिटिश आर्मी में तैनात KZF हैंडलर जगजीत सिंह के तरनतारन स्थित घर में दबिश

Wed, 25 Dec 2024 12:32 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में पंजाब पुलिस ने ज्वाइंट ऑपरेशन में खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स के तीन आतंकियों को ढेर किया था। तीनों आरोपी पाक में खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स (केजेडएफ) चीफ के संपर्क में थे।
विज्ञापन
सांकेतिक टीम - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने बुधवार को तरनतारन में रेड की है। सूत्रों के अनुसार, रेड केजेडएफ के यूके में बैठे हैंडलर जगजीत सिंह के ठिकाने पर दी गई है। जगजीत सिंह ब्रिटिश आर्मी में फतेह सिंह बग्गी के तौर पर नाम बदलकर सेवाएं दे रहा है। रेड पीलीभीत में हुए एनकाउंटर के मामले में हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पीलीभीत में ढेर हुए थे तीन खालिस्तानी आतंकी

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स के तीन आतंकियों को ढेर किया गया था। मारे गए तीनों आतंकी गुरदासपुर कलानौर थाने की बक्शीवाल पुलिस चौकी पर ग्रेनेड फेंकने के मामले में वांछित थे। पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने यूपी में पुलिस एनकाउंटर में मारे गए तीनों आतंकियों को लेकर खुलासा किया था कि तीनों आरोपी पाक में खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स (केजेडएफ) चीफ के संपर्क में थे। वहीं, खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स (केजेडएफ) आतंकी जगजीत ब्रिटिश सेना में तैनात है। ग्रीस में बैठे जसविंद्र मन्नू ने इन्हें काम सौंपा था। 

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि इस मॉड्यूल को केजेडएफ के प्रमुख रणजीत सिंह नीता और गुरदासपुर के गांव अगवान निवासी हाल में ग्रीस में बैठा जसविंदर सिंह मन्नू द्वारा ऑपरेट किया जाता है। इसका नियंत्रण यूके में रहने वाले और ब्रिटिश सेना में कार्यरत जगजीत सिंह के पास है। जगजीत सिंह ने फतेह सिंह बग्गी की पहचान का इस्तेमाल किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें