फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: खालिस्तानी आतंकवादी लखबीर लंडा के दो सहयोगियों के खिलाफ आरोपपत्र दायर, NIA ने की कार्रवाई

Wed, 18 Dec 2024 11:32 AM IST
निवेदिता वर्मा पीटीआई, चंडीगढ़

सार

फिरोजपुर जिले के जसप्रीत सिंह और मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले के बलजीत सिंह के खिलाफ मोहाली में एनआईए की विशेष अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया गया।
विज्ञापन
राष्ट्रीय जांच एजेंसी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने पंजाब आतंकवादी साजिश मामले में प्रतिबंधित बब्बर खालसा इंटरनेशनल संगठन के आतंकवादी लखबीर सिंह उर्फ लंडा के दो प्रमुख सहयोगियों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया है।
विज्ञापन


पंजाब के फिरोजपुर जिले के जसप्रीत सिंह और मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले के बलजीत सिंह के खिलाफ मंगलवार को मोहाली में एनआईए की विशेष अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया गया। जांच एजेंसी की ओर से जारी बयान में कहा गया कि एनआईए ने उनकी पहचान विदेश स्थित खालिस्तानी आतंकवादी लांडा द्वारा गठित आतंकी गिरोह के सदस्यों के रूप में की है।

एनआईए की जांच में पाया गया कि जसप्रीत सिंह लंडा और उसके सहयोगी पट्टू खैरा का एक महत्वपूर्ण जमीनी कार्यकर्ता था, जबकि बलजीत सिंह लंडा गिरोह के सदस्यों और अन्य गैंगस्टरों को हथियार सप्लाई करने में शामिल था। एनआईए ने दावा किया कि जांच के दौरान यह भी सामने आया कि जसप्रीत सिंह लंडा के ड्रग तस्करी और जबरन वसूली नेटवर्क में शामिल था, जिसका उद्देश्य बीकेआई के लिए धन जुटाना था। बलजीत स्थानीय स्तर पर हथियार बना रहा था और सोशल मीडिया का इस्तेमाल करके उन्हें लंडा गिरोह के गुर्गों को सप्लाई कर रहा था। एनआईए ने कहा कि वह उन विभिन्न हथियार आपूर्तिकर्ताओं में से एक था, जिनके साथ आतंकवादियों ने हथियार और गोला-बारूद की आपूर्ति के लिए देश भर में गठजोड़ किया था। जांच के दौरान एनआईए ने आरोपियों से विभिन्न हथियार, गोला-बारूद, नशीले पदार्थ और ड्रग मनी, डिजिटल डिवाइस और अन्य आपत्तिजनक सामान जब्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें