फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉरेंस बिश्नोई का भाई गिरफ्तार: सिद्धू मूसेवाला की हत्या का आरोपी अनमोल बिश्नोई चढ़ा NIA के हत्थे

Mon, 18 Nov 2024 09:33 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का भाई अनमोल बिश्नोई को एनआईए ने गिरफ्तार कर लिया है। अनमोल बिश्नोई पर 10 लाख का इनाम भी रखा गया था। वह पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या में आरोपी है। 
विज्ञापन
अनमोल बिश्नोई। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या में शामिल गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई गिरफ्तार हुआ है। एनआईए के मोस्ट वॉन्टेड गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई को यूएस के कैलिफोर्निया से दबोचा गया है।  यूएस की सुरक्षा एजेंसियों की रिपोर्ट की मानें तो जल्द ही भारत सरकार से अनमोल बिश्नोई से जुड़े केसों को लेकर भी इनपुट मांगे जाएंगे। गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई पर पंजाब, हरियाणा, राजस्थान सहित देशभर में 22 से ज्यादा केस दर्ज है। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग को यह बड़ा झटका लगा है। अनमोल बिश्नोई जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई का भाई है।

विज्ञापन


अपराध की दुनिया में गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई का नाम उस समय सबसे ज्यादा चर्चा में आया था, जब पंजाबी सिंगर सिद्धू मुसेवाला की हत्या कराई गई। इसके बाद अनमोल को पंजाब पुलिस और एनआईए ने इस केस में मुख्य आरोपी घोषित किया था। जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के इशारे पर कनाडा बैठे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ और अनमोल बिश्नोई ने सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या को अंजाम दिया था। सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में अनमोल बिश्नोई ने ही शूटरों को आधुनिक हथियार मुहैया कराए थे। पुलिस जांच में सामने आया था कि अनमोल बिश्नोई ने यह आधुनिक हथियार बॉर्डर पार पाकिस्तान से मंगवाए थे। बता दें एनआईए ने इसी वर्ष अनमोल बिश्नोई को मोस्ट वॉन्टेड घोषित किया था। खुफिया एजेंसी के सूत्रों के अनुसार अमेरिका ने दो हफ्ते पहले अनमोल बिश्नोई के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था।

सलमान खान के घर फायरिंग मामले में आया था नाम

गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई का नाम बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के घर ग्लैक्सी अपार्टमेंट पर फायरिंग मामले में भी सामने आया था। बीते 14 अप्रैल को सलमान खान के घर पर फायरिंग की गई थी। इस घटना को अंजाम देने वाले शूटरों से पूछताछ में गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई का नाम सामने आया था। अनमोल ने ही शूटरों को हथियार और यहां तक की पनवेल में ट्रेनिंग तक कराई गई थी। शूटरों को गुजरात के कच्छ से एक गांव से दबोचा गया था। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआई) ने गैंगस्टर लॉरेंस के भाई अनमोल बिश्नोई पर 10 लाख रुपये का इनाम रखा है। एजेंसी ने अनमोल के खिलाफ 2022 में दर्ज 2 मामलों में चार्जशीट दाखिल की थी।

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के बाद से अनमोल पर एजेंसियों की थी नजर

12 अक्तूबर को मुंबई में एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या को अंजाम दिया गया था। इस मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने अब तक शूटरों सहित 23 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यहां तक कि एक दिन पहले पंजाब पुलिस ने मुंबई क्राइम ब्रांच के साथ जॉइंट ऑपरेशन में फाजिल्का से एक और आरोपी को गिरफ्तार किया था। आरोपी की पहचान आकाश गिल के रूप में हुई है। एडीजीपी प्रमोद बान की मानें तो आकाश ने बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के शूटरों को हथियार मुहैया करवाए थे। बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के बाद से ही मुंबई पुलिस लगातार पंजाब पुलिस के साथ संपर्क में हैं। इस मामले में अब भी लॉरेंस गैंग और हत्याकांड को अंजाम देने में अनमोल की मदद करने वाले गैंग के अन्य गुर्गों की तलाश जारी है।
विज्ञापन

2012 में पहला केस दर्ज हुआ था

पंजाब पुलिस की रिकॉर्ड की माने तो अनमोल बिश्नोई पर पहला मामला वर्ष 2012 में दर्ज हुआ था। अनमोल को लॉरेंस गैंग में भाणु के नाम से जानते हैं। साल 2012 में पहली बार पंजाब के अबोहर में हमले, मारपीट और आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। साल 2015 आते-आते अनमोल पर पंजाब में 6 से ज्यादा मामले दर्ज हो गए थे। इस वक्त अनमोल पर पूरे देश में 22 मामले दर्ज हैं। जिसमें हत्या, टारगेट किलिंग, फिरौती, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न केस दर्ज हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें