फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकी लंडा का साथी गिरफ्तार: गुरदासपुर के जतिंदर को मुंबई से पकड़ा, एमपी से करता था हथियारों की सप्लाई

Mon, 23 Dec 2024 09:58 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

एनआईए ने खालिस्तानी आतंकी लखबीर सिंह उर्फ लंडा और गैंगस्टर बचितर सिंह उर्फ पवित्र बटाला के एक सहयोगी को गिरफ्तार किया है। एनआई ने आरोपी को मुंबई के गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गुरदासपुर के रहने वाले जतिंदर सिंह के तौर पर हुई है।
विज्ञापन
सांकेतिक टीम - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के हाथ बड़ी सफलता लगी है। एनआईए ने खालिस्तानी आतंकी लखबीर सिंह उर्फ लंडा और गैंगस्टर बचितर सिंह उर्फ पवित्र बटाला के एक खास सहयोगी को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी भी आतंकी है। आरोपी की पहचान पंजाब के गुरदासपुर जिले के जतिंदर सिंह उर्फ ज्योति के तौर पर हुई है। एनआईए ने जतिंदर सिंह को मुंबई से पकड़ा है। आरोपी हथियार तस्कर है जो, लंडा और बटाला के गुर्गों को पंजाब में हथियार सप्लाई करवाता था। 
विज्ञापन

 

जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि आरोपी जतिंदर सिंह मध्य प्रदेश से हथियार लाता था। बीते वर्ष उसने एमपी से हथियार (10 पिस्टल) लाकर पंजाब के लंडा और बटाला के गुर्गों को दिए थे। कई महीनों से एनआईए उसकी तलाश में जुटी हुई थी। जांच एजेंसी ने जतिंदर की पहचान प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) के विदेश स्थित लंडा की तरफ से गठित आतंकी गिरोह के सदस्य और बटाला के एक सहयोगी के रूप में की है, जो लंडा का करीबी है। 
विज्ञापन

पंजाब के गुरदासपुर का जतिंदर सिंह उर्फ ज्योति जुलाई 2024 में हथियार सप्लायर बलजीत सिंह उर्फ राणा भाई की गिरफ्तारी के बाद से ही फरार चल रहा था। उसे लंबे तकनीकी सर्विलांस और जमीनी प्रयास के बाद एनआईए की टीम ने सोमवार को मुंबई से गिरफ्तार किया। 

एनआईए की जांच में पता चला कि पंजाब में लंडा और बटाला के लिए काम कर रहे आतंकियों को जतिंदर ही हथियारों की सप्लाई करता था। वह मध्य प्रदेश के रहने वाले राणा भाई से हथियार खरीदता था। 

एनआईए ने बताया कि राणा भाई को हाल में एक केस में आरोपी बनाया गया है। जांच में यह भी पता चला कि जतिंदर ने मध्य प्रदेश से 10 पिस्तौल खरीदी थी और उन्हें लांडा और बटाला के साथियों को पंजाब में पहुंचाया था। उसकी योजना मध्य प्रदेश से और हथियार पंजाब लाने की थी लेकिन उसके पहले ही एनआईए का उसकी गतिविधियों की भनक लग गई। जतिंदर की गिरफ्तारी एनआईए के प्रयासों में एक महत्वपूर्ण सफलता मानी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें