फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: बब्बर खालसा इंटरनेशनल के 15 ठिकानों पर NIA की रेड, नेटवर्क से जुड़े आरोपियों की धरपकड़ जारी

Fri, 16 May 2025 10:34 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़

सार

राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने ग्रेनेड हमले के सिलसिले में शुक्रवार को पंजाब में 15 स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया। प्रतिबंधित बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) आतंकवादी समूह की गतिविधियों पर और अधिक नकेल कसते हुए यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन
एनआईए (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) ने शुक्रवार को पंजाब में आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) के गुरदासपुर, बटाला, अमृतसर और कपूरथला जिलों में 15 ठिकानों पर रेड की। एनआईए की टीमों ने रेड कर आपत्तिजनक सामग्री, मोबाइल व डिजिटल डिवाइस और दस्तावेज जब्त किए हैं।

विज्ञापन


एनआईए ने यह रेड दिसंबर 2024 में गुरदासपुर स्थित पुलिस स्टेशन पर हुए ग्रेनेड अटैक मामले में की। एनआईए के अधिकारियों ने बताया कि यह रेड बीकेआई चीफ हरविंदर सिंह उर्फ रिंदा, हैंडलर हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी पासियां और उसके साथी शमशेर सिंह शेरा उर्फ हनी के नेटवर्क से जुड़े गुर्गों की धरपकड़ के लिए की है।

गौरतलब है कि एफबीआई ने सैक्रामेंटों में बीकेआई के मेन हैंडलर पासियां को गिरफ्तार किया था। एफबीआई के साथ भारतीय एजेंसियां व एनआईए लगातार संपर्क में हैं। एफबीआई की पूछताछ में पासियां ने जो इनपुट उगले हैं, अब उन पर एनआईए एक्शन ले रही है, ताकि बीकेआई के पंजाब में फैले नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें