फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अकाली दल वारिस पंजाब दे: अमृतपाल की पार्टी लड़ेगी उपचुनाव, तरनतारन सीट पर कौन होगा प्रत्याशी?

Tue, 08 Jul 2025 05:00 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन (पंजाब)

सार

पंजाब के खडूर साहिब से निर्दलीय सांसद अमृतपाल सिंह नेशनल सिक्योरिटी एक्ट के तहत असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद है। अमृतपाल की पार्टी अकाली दल वारिस पंजाब दे ने तरनतारन उपचुनाव लड़ने की घोषणा की है। 
विज्ञापन
अमृतपाल सिंह - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खालिस्तान समर्थक एवं खडूर साहिब से निर्दलीय सांसद अमृतपाल सिंह की पार्टी अकाली दल वारिस पंजाब दे, तरनतारन में होने वाले उपचुनाव में अपना उम्मीदवार उतारेगी। ये जानकारी अमृतपाल सिंह के पिता तरसेम सिंह ने मीडिया से बातचीत के दौरान दी। गौरतलब है कि अमृतपाल सिंह ने 2024 में खडूर साहिब से जीत हासिल की थी और तरनतारन इसी लोकसभा सीट का हिस्सा है। 

विज्ञापन


अमृतपाल सिंह के पिता तरसेम सिंह मंगलवार को गांव जल्लूपुर खेड़ा के गुरुद्वारा साहिब में समर्थकों के साथ पहुंचे थे। जहां उन्होंने उपचुनाव में पार्टी का उम्मीदवार उतारने की जानकारी साझा की। तरसेम सिंह ने कहा कि अकाली दल वारिस पंजाब दे ने पहले उपचुनाव न लड़ने का फैसला किया था। इससे पहले जितने भी उपचुनाव हुए, किसी में भी पार्टी ने अपना उम्मीदवार नहीं उतारा। लेकिन, ये विधायनसभा सीट लोकसभा हलका खडूर साहिब के अंतर्गत आती है, जहां से अमृतपाल सिंह खुद सांसद है। 

तरसेम सिंह ने कहा कि इस सीट के खाली होने बाद अमृतपाल सिंह के समर्थकों और बुद्धिजीवियों ने इस उपचुनाव के लिए पार्टी का उम्मीदवार उतारने के लिए प्रेरित किया है। फिलहाल पार्टी ने ये उम्मीदवार का चयन नहीं किया है। लेकिन, आने वाले दिनों में पार्टी उम्मीदवार का नाम घोषित किया जाएगा। इतना ही नहीं, पार्टी जल्द ही इलाके में प्रचार भी शुरू करेगी।
विज्ञापन


डॉ. कश्मीर सिंह सोहल की मृत्यु के बाद खाली हुई सीट
तरनतारन की विधायक सीट डॉ. कश्मीर सिंह सोहल के निधन के बाद खाली हो गई है। सोहल ने 27 जून 2025 को कैंसर के चलते अमृतसर के निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। वे 66 वर्ष के थे। वे 2022 चुनाव में पहली बार विधायक बने थे। उनकी मृत्यु के बाद इस सीट पर 6 महीने के भीतर उपचुनाव कराने की संभावना जताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें