फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab Accident: चलती कार का फटा टायर... ऑटो से टक्कर, 18 लोग घायल, 10 की हालत गंभीर

Sat, 18 Oct 2025 02:56 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब)

सार

राजस्थान नंबर की कार का टायर फटने से गाड़ी की ऑटो से टक्कर हो गई। दोनों वाहनों में सवार कुल 18 लोग घायल हुए हैं। इनमें से 10 की हालत गभीर बनी हुई है। हादसा पंजाब के मुक्तसर में हुआ है। 
विज्ञापन
टक्कर के बाद क्षतिग्रस्त दोनों वाहन। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के मुक्तसर में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। गिद्दड़बाहा-मलोट रोड पर मार्कफेड प्लाट के पास चलती कार का टायर फट गया। गाड़ी अनयंत्रित होकर दूसरे वाहन से टकरा गई। इस हादसे में 18 लोग घायल हुए हैं। इनमें से 10 की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह भयानक हादसा शनिवार सुबह हुआ है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, राजस्थान के गंगानगर निवासी रविंदर कुमार अपनी पत्नी कृष्णा रानी और बेटे चिराग के साथ अपनी होंडा कार (आरजे13सीबी-5208) में अमृतसर से गंगानगर जा रहे थे। जब उनकी कार मार्कफेड प्लाट के पास पहुंची, तो चलती कार का अगला टायर अचानक फट गया, जिससे कार अनियंत्रित होकर सड़क के बीच बने डिवाइडर को पार कर मलोट से गिद्दड़बाहा की तरफ जा रहे एक ऑटो रिक्शा से टकरा गई।

इस हादसे में कार सवार रविंदर कुमार, कृष्णा रानी और चिराग को हल्की चोटें आईं, जबकि ऑटो चालक मंगा सिंह समेत अर्शदीप कौर, ज्योति, वीरपाल कौर, मनदीप कौर, परमजीत कौर, कुलदीप सिंह, करमजीत कौर, सुखदीप कौर, किरण कौर, प्रीतम कौर, सतपाल कौर, चरणजीत कौर, गुरसेवक सिंह और परमजीत कौर सभी निवासी गांव जंडवाला (मलोट) गंभीर रूप से घायल हो गए। 
विज्ञापन


बताया गया है कि सभी ऑटो सवार गिद्दड़बाहा क्षेत्र में कपास बीनने जा रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही समाजसेवी संस्था विवेक आश्रम के एंबुलेंस चालक शमिंदर सिंह मंगा, उम्मीद एनजीओ के राज कुमार बब्बर, राहत फाउंडेशन के दीपू कुमार और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंचे और घायलों को गिद्दड़बाहा सिविल अस्पताल पहुंचाया।

सिविल अस्पताल के ड्यूटी डॉक्टर सैम सिद्धू ने बताया कि घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद करीब 10 लोगों को गंभीर हालत में बठिंडा रेफर कर दिया गया है। उधर, गिद्दड़बाहा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें