फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh: निगम की बैठक में हंगामा, भाजपा पार्षद कुलजीत संधू ने अपने प्रदेश अध्यक्ष से ही मांगा इस्तीफा

Mon, 29 Jun 2026 11:26 AM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

चंडीगढ़ भाजपा अध्यक्ष जेपी मल्होत्रा द्वारा कथित तौर पर पंजाबियों के लिए इस्तेमाल किए गए आपत्तिजनक शब्दों को लेकर सदन की बैठक में हंगामा हो रहा है।
विज्ञापन
सदन में हंगामा शुरू - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ नगर निगम सदन की मासिक बैठक में शुरू होते ही हंगामा हो गया।

विज्ञापन




भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जेपी मल्होत्रा के खिलाफ जमकर नारेबाजी हो रही है। साथ ही अयोध्या में चंदा चोरी मामले को भी कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के पार्षदों ने उठाया। पार्षद हाथों में तख्तियां लेकर आए हैं। वहीं सदन के बाहर भारी पुलिस बल तैनात है।
विज्ञापन


मेयर सौरभ जोशी ने कहा कि हमारे अध्यक्ष ने माफी मांग ली है।

विज्ञापन

वहीं बैठक में उस समय सियासी माहौल गरमा गया, जब भाजपा के वरिष्ठ पार्षद कुलजीत सिंह संधू ने ऑस्ट्रेलिया से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में जुड़कर जेपी मल्होत्रा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। संधू ने सदन में अपनी बात रखते हुए जेपी मल्होत्रा से इस्तीफे की मांग की।



मामला जेपी मल्होत्रा द्वारा कथित तौर पर पंजाबियों के लिए इस्तेमाल किए गए आपत्तिजनक शब्दों को लेकर है। संधू ने कहा कि पंजाबियों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली ऐसी टिप्पणी को स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि पंजाबियों ने देश और दुनिया में अपनी मेहनत, ईमानदारी और योगदान से अलग पहचान बनाई है, ऐसे में किसी भी व्यक्ति द्वारा समुदाय के लिए अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल दुर्भाग्यपूर्ण है।



कुलजीत सिंह संधू ने इससे पहले भी ऑस्ट्रेलिया से वीडियो संदेश जारी कर जेपी मल्होत्रा के बयान पर नाराजगी जताई थी और सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की थी। आज निगम सदन की बैठक में उन्होंने सीधे तौर पर इस्तीफे की मांग उठाते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों को समाज के हर वर्ग का सम्मान करना चाहिए।

संधू के सदन में जुड़ने और बयान देने के दौरान भाजपा के अंदर भी इस मुद्दे को लेकर चर्चा तेज हो गई। उन्होंने कहा कि किसी भी समुदाय के खिलाफ इस तरह की टिप्पणी से समाज में गलत संदेश जाता है और जिम्मेदार पदों पर बैठे लोगों को अपनी भाषा और व्यवहार का ध्यान रखना चाहिए।

निगम सदन की बैठक में यह मुद्दा राजनीतिक रूप से भी गर्म रहा। विपक्षी दलों ने भी इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी और जेपी मल्होत्रा के बयान को लेकर सवाल उठाए। वहीं, अब सभी की नजरें जेपी मल्होत्रा की ओर हैं कि वह इस विवाद पर क्या सफाई देते हैं। ऑस्ट्रेलिया से जुड़े भाजपा पार्षद कुलजीत सिंह संधू का यह कदम नगर निगम की राजनीति में चर्चा का विषय बन गया है।
  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें